मानसून अपडेट: कहीं हुई हल्‍की बारिश, कहीं भारी वर्षा का अनुमान

Mansoon
Webdunia
सोमवार, 14 जून 2021 (12:15 IST)
मानसून ओडिशा के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों और झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अब अनुकूल होती जा रही हैं और आज दोपहर या शाम तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से में भी मानसून पहुंच सकता है।

कम दबाव का क्षेत्र ओडिशा के ऊपर है, इसके और अधिक सशक्त होने की उम्मीद है और पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ सकता है। पंजाब से लेकर दक्षिण हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड में ओडिशा पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

एक ट्रफ रेखा ओडिशा के ऊपर चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात होते हुए पश्चिम मध्य अरब सागर तक समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किलोमीटर के बीच फैली हुई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान, तटीय कर्नाटक और कोंकण और गोवा में मध्यम से भारी बारिश हुई।

केरल, मराठवाड़ा, दक्षिणपूर्व मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, आंतरिक ओडिशा, बिहार के कुछ हिस्सों और असम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

पश्चिम बंगाल, झारखंड के बाकी हिस्सों, तटीय ओडिशा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी हिमालय, विदर्भ, तेलंगाना तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

आंतरिक ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, शेष पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान, कोंकण और गोवा और उत्तरी तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, केरल, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, पश्चिमी हिमालय, पंजाब के कुछ हिस्से, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

POK के मामले में ये 5 गलतियां भारत को पड़ी भारी, नहीं तो कुछ और होती कहानी

CM धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, 'थूक जिहाद' को लेकर दी यह चेतावनी

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

ड्राइवर की खुद की गलती से हुई मौत तो मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं बीमा कंपनियां, SC का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवाद का आका पाकिस्तान कैसे बन गया UNSC का अध्यक्ष? जानें कब तक रहेगी कुर्सी पर और क्या होंगी खास पॉवर्स

Kolkata college gang rape: पुलिस ने आरोपियों को अपराध स्थल ले जाकर घटना का नाट्य रूपांतरण किया

त्रिनिदाद और टोबैगो के दौरे पर पीएम मोदी, कांग्रेस को क्यों याद आईं इंदिरा गांधी?

भाजपा विधायक ने की बीजद की महिला नेता पर आपत्तिजनक टिप्पणी, ओडिशा में छिड़ा राजनीतिक विवाद

रूस ने अफगानिस्तान में तालिबान शासन को दी मान्यता, ऐसा करने वाला वह पहला देश

अगला लेख