ramcharitmanas

मानसरोवर यात्रा के मुद्दे पर भारत के साथ संपर्क में है चीन

Webdunia
सोमवार, 26 जून 2017 (16:06 IST)
बीजिंग। चीन ने सोमवार को कहा कि सिक्किम में नाथू ला दर्रे के जरिए कैलाश मानसरोवर यात्रा को जारी रखने के मुद्दे पर वह भारत के साथ संपर्क में है। कुछ दिन पहले चीन ने तिब्बत में भूस्खलन और बारिश के चलते सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के मद्देनजर श्रद्धालुओं को वहां प्रवेश देने से इंकार कर दिया था।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग सुहांग ने कहा कि जहां तक मेरी जानकारी है, दोनों सरकारें इस मुद्दे पर संपर्क में हैं। चीन ने कुछ दिन पहले नाथू ला दर्रे के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले 50 भारतीय श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को प्रवेश देने से इंकार कर दिया था।

इन श्रद्धालुओं को भारत-चीन सीमा पर चीन के अधिकारियों ने रोक दिया था। श्रद्धालुओं को 19 जून को चीन के इलाके में प्रवेश करना था लेकिन खराब मौसम के कारण यह हो न सका और उन्हें आधार शिविर में ही रुकना पड़ा। 23 जून को सड़कों को पहुंचे नुकसान को देखते हुए चीन ने उन्हें प्रवेश देने से इंकार कर दिया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा कि नाथू ला दर्रे के जरिए यात्रा में श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और भारत इस मुद्दे को चीन के समक्ष उठा रहा है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

नवीनतम

बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मेरठ पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा

LIVE: ByPoll Election Results : बांकीपुर से दतिया तक भाजपा को बड़ा झटका, मांजलपुर में सतीश पटेल आगे

पावागढ़ जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी खबर, 8 अगस्त तक रोपवे सेवा बंद

E20 पेट्रोल पर नया विवाद, जयराम रमेश ने माइलेज और इंजन खराबी को लेकर सरकार से पूछे सवाल

बांकीपुर में प्रंशात किशोर ने कर दिया 'खेला', भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन को झटका

अगला लेख