Daily Horoscope

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रेस्तरां में व्यक्ति की जेब में फटा मोबाइल, रखें ये सावधानियां

Advertiesment
Mobile
आपको भी मोबाइल अधिकतर जेब में रखने की आदत है तो यह खबर आपके लिए है। मुंबई के भंडुप इलाके में एक व्यक्ति की जेब में रखा मोबाइल फट गया। यह घटना 4 जून की है।  सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि एक व्यक्ति एक रेस्तरां में लंच कर रहा था, तभी अचानक वह अपनी कुर्सी से उठा और मोबाइल अपनी शर्ट की जेब से निकाला। तभी वह फट गया। 
 
जेब में मोबाइल फोन के फटने से उसे थोड़ी बहुत चोटें आईं जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। रेस्तरां में घटी इस घटना के बाद वहां मौजूद लोग भी भयभीत होकर वहां से भागकर बाहर आ गए।
 
मोबाइल फटने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार मोबाइल में विस्फोट जैसी घटनाएं सामने आ चुकी है। दरअसल एंड्राइड फोन की बैटरी लिथियम की बनी होती है जो बहुत गर्म हो जाती है और इसके फटने का खतरा बढ़ जाता है। 
 
रखें ये सावधानियां- 
- जितना हो सके मोबाइल को जेब में रखने से बचें। आवश्यक हो तो ही मोबाइल को जेब में रखें। ऑफिस में कार्य करते हुए मोबाइल को जेब में न रखें 
- लोग अक्सर मोबाइल को लोकल चार्जर से चार्ज करते हैं। लोकल चार्जर से मोबाइल चार्ज करने से फोन की बैटरी अधिक गर्म होती है और फटने का खतरा रहता है। इसलिए जिस कंपनी का मोबाइल हो, उसी का चार्जर का इस्तेमाल करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आधार पर नई सुविधा, अब आसानी से मिल जाएगा आपका पूरा इतिहास