Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Maratha Reservation : मनोज जरांगे बोले हम झांसे में नहीं आएंगे, 20 जनवरी को शुरू करेंगे विरोध मार्च

हमें फॉलो करें Manoj Jarange

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

छत्रपति संभाजीनगर , गुरुवार, 18 जनवरी 2024 (21:01 IST)
Manoj Jarange's statement regarding Maratha reservation movement : मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने गुरुवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार समुदाय को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रही है लेकिन उनका समुदाय किसी झांसे में नहीं आएगा। मराठा समुदाय के सदस्य 20 जनवरी को मुंबई तक अपना विरोध मार्च शुरू करेंगे, क्योंकि सरकार द्वारा आरक्षण मुद्दे का अब तक कोई समाधान नहीं निकाला गया है।
 
जरांगे ने यह भी कहा कि वह और मराठा समुदाय के सदस्य पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 20 जनवरी को मुंबई तक अपना विरोध मार्च शुरू करेंगे क्योंकि सरकार द्वारा आरक्षण मुद्दे का अब तक कोई समाधान नहीं निकाला गया है। उन्होंने दोहराया कि सरकार को 54 लाख मराठों को तुरंत कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी करना चाहिए।
 
जरांगे ने कहा, सरकार हर आंदोलन से दो-तीन दिन पहले ही हमारे पास आती है। वे मराठा समुदाय को झांसा देने और बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मराठा किसी झांसे में नहीं आएगा। हम पूर्व तय कार्यक्रम की तरह 20 जनवरी को मुंबई जाएंगे क्योंकि अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है।
उन्होंने कहा, हम आरक्षण की मांग पर दबाव बनाने के लिए समुदाय के सदस्यों के साथ मुंबई जाएंगे। जरांगे ने आरोप लगाया कि सरकार और कुछ मंत्री मराठा आंदोलन के खिलाफ षड्यंत्र रचने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच, लातूर जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के 15 गांवों में कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अभियान चलाया गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अयोध्या से पकड़े 2 संदिग्ध, बताए जा रहे हैं सुक्खा दु‍नके और अर्श डल्ला गैंग के सदस्य