Hanuman Chalisa
✕

क्या राहुल को बताकर पाक प्रतिनिधिमंडल से मिले थे मनमोहन...

Webdunia
बुधवार, 13 दिसंबर 2017 (08:54 IST)
अहमदाबाद। वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी को इस बात का खुलासा करना चाहिए कि क्या पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस महीने की शुरूआत में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल से मिलने से पहले उन्हें इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने साथ ही पूछा कि क्या सिंह ने मामले में विदेश मंत्रालय से विचार विमर्श किया था।
 
केंद्रीय विधि मंत्री ने साथ ही प्रस्तावित तीन तलाक कानून पर कांग्रेस का रूख जानना चाहा और राहुल से पूछा कि क्या अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए।
 
प्रसाद ने कहा कि जब हमारा एक राष्ट्रीय रूख है कि पाकिस्तान के आतंकवाद छोड़ने तक भारत उससे बातचीत नहीं करेगा तो फिर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल से मिलने क्यों गए?
 
उन्होंने कहा कि भाजपा जानना चाहेगी कि क्या मनमोहन सिंह विदेश मंत्रालय से उचित विचार विमर्श करने और राहुल को सूचित करने के बाद पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल से मिलने गए जहां पाकिस्तान के उच्चायुक्त मौजूद थे। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

नवीनतम

चीन से आने वाली किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, हुआंग के समर्थन में क्या बोले ट्रंप?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को दी बड़ी राहत, यूपी सरकार की याचिका खारिज

सीएम धामी ने उत्तराखंड में सड़क हादसों पर जताया दुख, जानिए क्या कहा?

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

अगला लेख