Publish Date: Thu, 14 Oct 2021 (23:08 IST)
Updated Date: Thu, 14 Oct 2021 (23:13 IST)
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एम्स जाकर डॉ. सिंह का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
राहुल ने की मुलाकात : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से गुरुवार को मुलाकात कर उनकी सेहत का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बुखार के बाद कमजोरी की शिकायत के चलते 89 वर्षीय सिंह को बुधवार को एम्स में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि सिंह की हालत स्थिर है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार शाम एम्स पहुंचे और मनमोहन सिंह से मुलाकात कर उनकी सेहत की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
89 वर्षीय डॉ. सिंह को बुखार के बाद कमजोरी की शिकायत के चलते बुधवार को एम्स में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि सिंह की हालत स्थिर है। इससे पहले एम्स के एक डॉक्टर ने बताया कि सिंह को एम्स के कार्डियो-न्यूरो केंद्र के निजी वार्ड में बुधवार को भर्ती कराया गया था और वह डॉक्टर नीतीश नाइक के नेतृत्व में हृदय रोग विशेषज्ञों की टीम की देख-रेख में हैं।
webdunia
Publish Date: Thu, 14 Oct 2021 (23:08 IST)
Updated Date: Thu, 14 Oct 2021 (23:13 IST)