मणिपुर मामले पर राष्ट्रपति मुर्मू से मिले इंडिया के नेता, हरियाणा हिंसा पर भी बात

Webdunia
बुधवार, 2 अगस्त 2023 (12:57 IST)
Manipur news : मणिपुर मामले पर राष्ट्रपति मुर्मू से मिले इंडिया के नेता, हरियाणा हिंसा पर भी बात
Manipur news : विपक्षी दलों के नेताओं ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उनसे मणिपुर मुद्दे में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। विपक्षी दलों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति मुर्मू के सामने हरियाणा में हिंसा का मुद्दा भी उठाया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया की ओर से राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगा था।
 
राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को मणिपुर का दौरा करना चाहिए, राज्य में शांति बहाल करने के लिए कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि 2 मणिपुरी महिलाओं को राज्यसभा के लिए नामित करने से राज्य की महिलाओं को हुए ‘गंभीर नुकसान’ की भरपाई करने में मदद मिलेगी।
 
उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन के डेलिगेशन ने मणिपुर में जो देखा, उसे राष्ट्रपति महोदया के सामने रखा। हमने उन्हें बताया कि राहत शिविरों में लोगों को समय पर राशन और दवा भी नहीं मिल पा रही है। मणिपुर को लेकर हमने राष्ट्रपति महोदया को एक मेमोरेंडम भी सौंपा है। उन्होंने हमें मेमोरेंडम के बारे में सोचने का आश्वासन दिया है।
 
उन्होंने कहा कि सरकार हमें सदन में बोलने नहीं दे रही है। मेरे माइक को तुरंत बंद कर दिया जाता है। ये सरकार न संविधान को बचाना चाहती है और न ही संविधान के उसूलों पर चलना चाहती है। इसलिए हम एक होकर मजबूती के साथ लड़ेंगे।
 
विपक्षी दल मणिपुर मुद्दे में राष्ट्रपति मुर्मू के हस्तक्षेप का अनुरोध कर रहे हैं और उन्होंने दावा किया कि भाजपा शासित पूर्वोत्तर राज्य में हिंसा लगातार जारी है।
 
विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के कुछ सांसदों ने 29-30 जुलाई को मणिपुर का दौरा किया था। वे राष्ट्रपति से मुलाकात करने वाले विपक्षी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे।
 
विपक्ष मणिपुर हिंसा पर संसद में नियम 267 के तहत चर्चा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बयान देने की मांग कर रहा है जबकि सत्तारूढ़ गठबंधन मणिपुर पर एक अल्पकालिक चर्चा चाहता है जिस पर जवाब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश

बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

रूस ने कर दिया खुलासा, Pakistan के खिलाफ कौनसा बड़ा एक्शन लेने वाला है भारत

पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किया एयरस्पेस, कहा- पानी रोका तो युद्ध माना जाएगा

पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, बुरी तरह भड़के मोदी

सभी देखें

नवीनतम

Pahalgam Attack पर शिवसेना UBT का बड़ा दावा, खुफिया तंत्र की विफलता का परिणाम है यह हमला

Pahalgam terrorist attack : TRF के आतंकी थे पहलगाम के दरिंदे, कैसे करता है काम, कौन हैं आका, क्या है इसका मकसद, क्यों रची थी साजिश

Pahalgam Attack : आतंकी कर रहे थे गोलीबारी, 2 जोड़ों की इस तरह बची जान, सुनाई अपनी भयावह कहानी

Pahalgam Attack : आतंकी हमले पर सर्वदलीय बैठक हुई खत्‍म, सभी दलों ने सरकार के इस कदम का किया समर्थन, सुरक्षा को लेकर उठाए ये सवाल

UP बोर्ड का परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल को, 54 लाख छात्र कर रहे बेसब्री से इंतजार

अगला लेख
More