मंदसौर से कर्फ्यू पूरी तरह हटा, पटरी पर लौट रहा समूचा मध्यप्रदेश

Webdunia
रविवार, 11 जून 2017 (12:52 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मंदसौर में कई दिनों की अशांति के बाद स्थितियां अब करीब-करीब नियंत्रण में होने के चलते कर्फ्यू पूरी तरह हटा लिया गया है, वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सोमवार से प्रदेश में शांति बहाल होने तक अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठने के साथ राज्य के अन्य हिस्सों से भी अब लगभग शांति कायम होने की खबरें हैं। हालांकि किसान आंदोलन के दौरान उपद्रव का सामना कर चुके जिलों में पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी कसे हुए है।
 
मंदसौर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने दूरभाष पर बताया कि पिपल्यामंडी समेत पूरे मंदसौर से कर्फ्यू हटा लिया गया है। स्थितियां पूरी तरह नियंत्रण में हैं हालांकि अतिरिक्त सुरक्षा बल अब भी ऐहतियातन तैनात हैं। सार्वजनिक परिवहन भी शुरू हो गया है। 
 
मंदसौर में शनिवार रात कर्फ्यू हटने के चलते रविवार को कई दिन बाद बाजार पूरे दिन खुले रहेंगे, वहीं प्रदेश के मंदसौर, नीमच, रतलाम और उज्जैन में कई दिनों से बंद नेट सेवाओं की भी बहाली कर दी गई है। प्रशासन ने अफवाहों को रोकने के लिए नेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया था।
 
यहां मिली खबरों के मुताबिक राजधानी भोपाल समेत इंदौर, नीमच, धार, राजगढ़, रतलाम, शाजापुर, देवास, सीहोर और आगर-मालवा समेत अन्य जिलों से भी शांति कायम होने की सूचना है। बीते 10 दिनों के दौरान राज्य के पश्चिमी हिस्से के इन जिलों में किसान आंदोलन के दौरान हिंसा, आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ की दर्जनों घटनाएं दर्ज हुई हैं।
 
आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि पुलिस प्रशासन भी उपद्रवी तत्वों की पहचान कर रहा है और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अराजकता फैलाने वाले तत्वों से भी सख्ती से निपटने के लिए कहा गया है। इसके अलावा गुप्तचर तंत्र को भी और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करने के लिए कहा गया है।
 
शनिवार से राजधानी भोपाल में प्रदेशभर के किसान जुट रहे हैं। किसानों के प्रतिनिधिमंडलों की मुख्यमंत्री चौहान से अपनी मांगों और समस्याओं के संबंध में चर्चा हो रही है। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई में 2 परिवारों के बीच झड़प में 3 लोगों की मौत, 4 घायल

सैन्य भर्ती केंद्र पर आत्मघाती हमला, 13 लोगों की मौत

Operation Sindoor पर अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का विवादित पोस्ट, दिल्ली से गिरफ्तार

Jyoti Malhotra : क्या पहलगाम हमले से जुड़े हैं ज्योति मल्होत्रा के तार, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, होगा पाकिस्तान की साजिश का खुलासा

दुनियाभर में झूठ परोसेगा Pakistan, विदेशों में जाएगा PAK का प्रतिनिधिमंडल, बिलावल भुट्टो करेंगे नेतृत्व

अगला लेख