कर्नाटक चुनाव के नतीजे भाजपा के अंत की शुरुआत : ममता बनर्जी

Webdunia
शनिवार, 13 मई 2023 (21:37 IST)
Karnataka Assembly Election Results : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को दावा किया कि कर्नाटक चुनाव के नतीजे भारतीय जनता पार्टी के अंत की शुरुआत हैं। बनर्जी ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में क्रूर अधिनायकवादी और बहुसंख्यकवादी राजनीति पराजित हुई है।

उन्होंने राज्य के लोगों को बधाई देते हुए कहा, परिवर्तन के पक्ष में निर्णायक जनादेश के लिए कर्नाटक के लोगों को मेरा सलाम। क्रूर अधिनायकवादी और बहुसंख्यकवादी राजनीति को पराजित किया गया है। उन्होंने भाजपा के मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी हार जाने का अनुमान जताया जहां उसका सामना कांग्रेस से होगा। शनिवार को घोषित कर्नाटक विधानसभा के चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने भाजपा को पटखनी दी।

बनर्जी ने कहा, मुझे लगता है कि भाजपा छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के आगामी चुनावों में भी हार जाएगी। इससे पूर्व तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख बनर्जी ने ट्वीट किया, जब लोग बहुलता और लोकतांत्रिक ताकतों को जिताना चाहते हैं, तो कोई भी उन्हें दबा नहीं सकता, यही कहानी की सीख है। कल के लिए सबक है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद बनर्जी ने कहा था कि वह भाजपा और कांग्रेस दोनों से समान दूरी बनाए रखेगी। पिछले महीने जद (यू) प्रमुख एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठक के बाद बनर्जी ने औपचारिक रूप से घोषणा की थी कि वह कांग्रेस सहित एक संयुक्त विपक्ष का हिस्सा होंगी, जो 2024 में भाजपा को चुनौती देगा।

शनिवार को बनर्जी की टिप्पणियों को न केवल भाजपा पर एक कड़े हमले के रूप में देखा जा रहा है, बल्कि इसे कांग्रेस के प्रति अप्रत्यक्ष समर्थन के रूप में भी देखा जा रहा है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

भारत पाकिस्तान सीजफायर से खुश हैं डोनाल्ड ट्रंप, जानिए क्या कहा?

India Pakistan Ceasefire : 6 दिन में पहली बार कश्मीर में शांति से कटी रात

LIVE: भारत पाकिस्तान सीजफायर से खुश हैं ट्रंप, जानिए क्या कहा?

पहलगाम आतंकी हमले पर अमिताभ ने तोड़ी चुप्पी, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा?

चीन ने भी किया सीजफायर का समर्थन, पाकिस्तान को लेकर NSA अजीत डोभाल से क्या कहा?

अगला लेख