कांग्रेस का चुनाव में निष्पक्षता पर जोर, गृहराज्य में भी 'भारत जोड़ो यात्रा' से दूर रहे खड़गे

Webdunia
सोमवार, 10 अक्टूबर 2022 (21:58 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे 'भारत जोड़ो यात्रा' के अपने गृहराज्य कर्नाटक में होने के बावजूद इसमें शामिल नहीं हुए, क्योंकि पार्टी चुनाव में निष्पक्षता बनाए रखने पर जोर दे रही है। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 6 अक्टूबर को कर्नाटक के मांड्या में जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस यात्रा में पहली बार शामिल हुईं तो खड़गे भी उस दिन मांड्या में थे, लेकिन वे यात्रा में शामिल नहीं हुए।
 
कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि खड़गे 6 अक्टूबर को मांड्या में थे और उसी दिन सोनिया गांधी ने पदयात्रा की थी। वे मांड्या में होने के बावजूद इस यात्रा में शामिल नहीं हुए। कर्नाटक उनका गृहराज्य है, लेकिन वे यात्रा से दूर हैं, जबकि वे राज्य के सबसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं। वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि वे अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं और इस चुनाव में निष्पक्षता पर विशेष जोर है।
 
राहुल गांधी और पार्टी कार्यकर्ताओं ने गत 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत की थी। इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है। यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा में कुल 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।
 
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के निए 17 अक्टूबर को मतदान होगा और 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। खड़गे और शशि थरूर उम्मीदवार हैं। इस चुनाव में गांधी परिवार की तरफ से भी तटस्थता पर जोर दिया गया है और अगले अध्यक्ष के रिमोट कंट्रोल से चलने की धारणा को भी खारिज किया गया है।
 
पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गत शनिवार को दोनों उम्मीदवारों मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर की तारीफ करते हुए कहा था कि इन नेताओं का अपना कद है और वे अच्छी समझ वाले व्यक्ति हैं तथा इन्हें रिमोट कंट्रोल से नहीं चलाया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा था कि दोनों नेताओं के बारे में रिमोट कंट्रोल की धारणा उनके प्रति अपमानजनक बात है। कांग्रेस सूत्रों का यह भी कहना है कि 19 अक्टूबर को जो भी कांग्रेस अध्यक्ष चुना जाएगा, वह 20 अक्टूबर या इसके बाद 'भारत जोड़ो यात्रा' का हिस्सा बनेगा।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

3 दिन जो चला वह युद्‍ध से कम नहीं, Operation Sindoor की पूरी कहानी, भारतीय सेना ने कैसे तबाह किए आतंक के अड्डे

Operation Sindoor : 100 आतंकी मारे, 9 कैंप किए तबाह, ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए बड़े खुलासे

Operation Sindoor : भारत ने लिया पुलवामा का बदला, ऑपरेशन सिंदूर में इन आतंकियों को किया ढेर

राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, Operation Sindoor को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग

PM मोदी के निर्देश- वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा, निर्णायक मोड़ पर थे हवाई हमले, ऑपरेशन सिंदूर भारत ने हासिल किए तीन लक्ष्य

सभी देखें

नवीनतम

CBSE 10th, 12th Result 2025 : सीबीएसई 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर digilocker पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब घोषित होंगे नतीजे

मेरठ में सौरभ राजपूत की क्यों हुई थी हत्या, पुलिस ने चार्जशीट में लगाया यह आरोप

Gold : सोने को लेकर आई अच्‍छी खबर, दामों में करीब 4000 रुपए की गिरावट

Indo-Pak : आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपना बना लिया : एयर मार्शल एके भारती

UP: सीएम योगी बोले, हर पीड़ित की समस्या का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता

अगला लेख
More