Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मालाबार में चीन के खिलाफ 'चक्रव्यूह', समुद्री लहरों पर भारत का 3 देशों के साथ युद्धाभ्यास

Advertiesment
हमें फॉलो करें Malabar Maneuvers
, मंगलवार, 17 नवंबर 2020 (18:40 IST)
नई दिल्ली। चीन से चल रहे तनाव के बीच अरब सागर में मंगलवार से मालाबार युद्धाभ्यास (Malabar Exercise) का दूसरा चरण शुरू हो गया है। इस युद्धाभ्यास में भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान की नौसेना हिस्सा ले रही है।
Malabar Maneuvers
यह अभ्यास उस वक्त हो रहा है जब भारत-चीन के बीच तनाव का माहौल है। अभ्यास में हिस्सा लेने वाले चारों देशों ने हिन्द प्रशांत सागर में चीन के प्रभाव के खिलाफ क्वाड (Quad) नाम से ग्रुप बनाया हुआ है। इस अभ्यास से चीन बौखलाया हुआ है। इस अभ्यास में भारतीय नौसेना विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य (INS Vikramaditya) भी उतरा है। मालाबार युद्धाभ्यास 4 दिन चलेगा।
Malabar Maneuvers
आज आईएनएस विक्रमादित्य ने अरब सागर में अपनी शक्ति दिखाई, वहीं अमेरिका नौसेना अपने एयरक्राफ्ट कैरियर निमित्ज को उतारा है। मिग 29 और अमेरिकी एयरक्राफ्ट एफ 18 भी साथ में मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया और जापान के युद्धपोतो ने भी अपना जलवा दिखाया।
Malabar Maneuvers
इस युद्धाभ्यास का पहला फेज बंगाल की खाड़ी में 3 से 6 नवंबर तक हुआ था। चारों देशों के युद्धपोत अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। मालाबार सीरीज अभ्यास भारत और अमेरिका की नौसेना के बीच 1992 से शुरू हुआ है। यह अभ्यास हर साल होता है। पिछली बार जापान में यह अभ्यास हुआ था। यह 24वां एडिशन है, जिसमें पहली बार ऑस्ट्रेलिया की नौसेना हिस्सा ले रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सबसे पहले किसे लगाया जाएगा Coronavirus टीका?