देश के ढांचागत क्षेत्रों में आई गिरावट, 6 महीने के निचले स्तर पर

Webdunia
शनिवार, 30 दिसंबर 2023 (00:27 IST)
Major infrastructure sectors of the country declined : कच्चे तेल और सीमेंट क्षेत्रों के उत्पादन में गिरावट आने से 8 प्रमुख ढांचागत क्षेत्रों की वृद्धि दर नवंबर में 6 महीने के निचले स्तर 7.8 प्रतिशत पर आ गई। नवंबर 2022 की तुलना में नवंबर 2023 में सीमेंट उत्पादन 3.6 प्रतिशत कम हो गया। इसी तरह कच्चे तेल का उत्पादन नवंबर 2022 की तुलना में 0.4 प्रतिशत घट गया।

शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक प्रमुख ढांचागत क्षेत्रों (कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली) की वृद्धि दर अक्टूबर में 12 प्रतिशत रही थी। हालांकि एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 5.7 प्रतिशत था।
 
इस साल नवंबर में कच्चे तेल और सीमेंट को छोड़कर बाकी सभी क्षेत्रों के उत्पादन की वृद्धि दर में सुधार हुआ। समीक्षाधीन अवधि में कोयला और रिफाइनरी क्षेत्र का उत्पादन दहाई अंकों में बढ़ा। प्राकृतिक गैस उत्पादन 7.6 प्रतिशत जबकि रिफाइनरी उत्पादन 12.4 प्रतिशत की दर से बढ़ा।
 
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा, नवंबर 2022 की तुलना में नवंबर 2023 में सीमेंट उत्पादन 3.6 प्रतिशत कम हो गया। इसी तरह कच्चे तेल का उत्पादन नवंबर 2022 की तुलना में 0.4 प्रतिशत घट गया। ये आंकड़े इस लिहाज से महत्वपूर्ण हैं कि आठ प्रमुख ढांचागत क्षेत्रों का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में 40.27 प्रतिशत हिस्सा है।
 
चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों (अप्रैल-नवंबर) में प्रमुख ढांचागत क्षेत्रों का उत्पादन 8.6 प्रतिशत बढ़ा है जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 8.1 प्रतिशत था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता का वादा, 8 मार्च को महिलाओं के खाते में आएंगे 2500

LIVE: रामलीला मैदान में आज CM पद की शपथ लेंगी रेखा गुप्ता, मंत्रियों संग करेंगी यमुना दर्शन

अमेरिका में 2 छोटे विमानों में टक्कर होने से 2 व्यक्तियों की मौत

रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में क्यों शामिल नहीं होंगे योगी आदित्यनाथ?

Weather Update: IMD का अलर्ट, 15 राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना, दिल्ली में तापमान गिरा

अगला लेख
More