आर्मी कैंप में बड़ा हादसा, भूस्‍खलन में दबे 50 से अधिक जवान, 6 की मौत, कई लापता

Webdunia
गुरुवार, 30 जून 2022 (17:46 IST)
मणिपुर के नोनी जिले में आर्मी कैंप में बड़ा हादसा हो गया। खबरों के अनुसार, इस क्षेत्र में भारी भूस्खलन होने से 50 से अधिक जवान मलबे में दब गए। 6 जवानों की मौत हो गई और 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि कई अब भी लापता हैं। भारतीय सेना और असम राइफल्स के जवानों द्वारा बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

खबरों के अनुसार, कुछ दिनों से मणिपुर में भारी बारिश हो रही है। मणिपुर के नोनी जिले में जिरीबाम-इंफाल रेलवे लाइन के पास स्थित भारतीय सेना की 107 टेरिटोरियल आर्मी कैंप के पास बुधवार रात को भारी भूस्खलन हो गया।

भूस्खलन के चलते अब तक कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग मलबे में अब भी दबे हैं, जबकि कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं। 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों का इलाज नोनी आर्मी मेडिकल यूनिट में किया जा रहा है।ये लोग मणिपुर के नोनी जिले में तुपुल रेलवे स्टेशन के पास जिरीबाम से इंफाल तक एक निर्माणाधीन रेलवे लाइन की सुरक्षा के लिए तैनात थे। भूस्खलन ने इजेई नदी को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया है।

सेना के हेलीकॉप्टर रेस्क्यू के लिए तैयार हैं। मौसम साफ होने का इंतजार किया जा रहा है। मौसम साफ होने पर सेना के हेलीकॉप्टरों से बचाव कार्य चलाया जाएगा।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। शाह ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को फोन कर हालात का जायजा लिया। मुख्यमंत्री सिंह ने ट्विटर पर कहा कि उन्होंने टुपुल में भूस्खलन की स्थिति का आकलन करने के लिए आपात बैठक बुलाई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिंदूर छीनने वालों ने अपना खानदान खोया, Operation Sindoor पर बोले CM योगी

भारत के 80 विमानों ने पाकिस्तान में घुसकर की स्ट्राइक, पाकिस्तानी PM शरीफ ने कहा

Operation Sindoor कोड नेम से कांग्रेस को परेशानी, पृथ्वीराज चव्हाण ने क्यों उठाया सवाल

कहां छिपा है पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड गुल, TRF सरगना का और भी है नाम

कौन हैं लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में सबूतों के साथ पाकिस्तान को किया बेनकाब

सभी देखें

नवीनतम

IAI Harop: इजरायली ड्रोन, घात लगाकर करता है टारगेट, देशभक्‍त ऐसा कि क्षमता खत्‍म होने पर खुद को उड़ा लेता है

लश्कर के समूह TRF को आतंकी संगठन घोषित किया जाए, सर्वदलीय बैठक में असदुद्दीन ओवैसी ने की यह मांग

पाकिस्तानी सैन्य ठिकाना निशाना नहीं थे, MEA की ब्रीफिंग में बोलीं कर्नल सोफिया कुरैशी

Operation Sindoor के बाद Pakistan में अब पानी से मचेगी तबाही, भारत का water strike, देखें वीडियो

जम्‍मू से आई सुकून वाली खबर, मस्जिद और मदरसों ने खोले विस्थापितों के लिए दरवाजे

अगला लेख
More