शिवसेना का भाजपा पर बड़ा हमला, नए समीकरण से कई लोगों के पेट में दर्द

Maharashtra
Webdunia
शनिवार, 16 नवंबर 2019 (08:44 IST)
मुंबई। शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' के जरिए भाजपा पर एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र में नए समीकरण से कई लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। 6 महीने भी सरकार न टिकने का श्राप दिए जा रहे हैं। यह सब कुछ अपनी कमजोरी छुपाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
 
'सामना' के संपादकीय लेख 'राष्ट्रपति शासन की आड़ में घोड़ाबाजार' की शीर्षक के साथ लिखा गया है। 'सामना' में लिखा गया है कि भाजपा किस मुंह से कह रही है कि राज्य में सरकार बनाएगी। खुद को महाराष्ट्र का मालिक समझने की मानसिकता से बाहर आएं। उन्होंने कहा कि सत्ता या सीएम पद के साथ कोई जन्म नहीं होता है।
 
उल्लेखनीय है कि महाराष्‍ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को बयान दिया था कि महाराष्ट्र में उनकी पार्टी 119 विधायकों के साथ सरकार बनाएगी।
 
गौरतलब है कि महाराष्‍ट्र में सरकार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने कॉमन मिनिमम प्रोग्राम का मसौदा तैयार कर लिया है। 3 दलों के प्रमुखों से मंजूरी मिलते ही राज्य में सरकार गठन की कवायत शुरू हो जाएगी। इस बीच एनसीपी ने भी स्पष्‍ट कर दिया है कि राज्य में मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा। 
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

POK के मामले में ये 5 गलतियां भारत को पड़ी भारी, नहीं तो कुछ और होती कहानी

CM धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, 'थूक जिहाद' को लेकर दी यह चेतावनी

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

ड्राइवर की खुद की गलती से हुई मौत तो मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं बीमा कंपनियां, SC का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra 2025: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 6411 तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

Weather Update: राजस्थान और हिमाचल में मूसलधार बारिश, दिल्ली-NCR में बढ़ा इंतजार

त्रिनिदाद एवं टोबैगो पहुंचे पीएम मोदी, इन बातों से जीता भारतीय समुदाय का दिल

ट्रंप की बड़ी जीत, दोनों सदनों में पास हुआ टैक्स बिल, अब क्या होगा मस्क का अगला कदम?

क्या बिहार में बदलाव की आहट हैं प्रशांत किशोर

अगला लेख