Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

PM मोदी बोले- महाराष्ट्र ने कुर्सी फर्स्ट को नकारा, कोई ताकत 370 वापस नहीं ला सकती

Advertiesment
हमें फॉलो करें Election 2024

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 23 नवंबर 2024 (21:08 IST)
Maharashtra-Jharkhand Election Results LIVE Commentary:  महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव परिणाम से जुड़ा पल-पल का अपडेट- पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधन में कहा-

कोई ताकत 370 को वापस नहीं ला सकती : मैं कांग्रेस वालों और उनके साथियों को भी कहता हूं कि कान खोलकर सुन लो... अब दुनिया की कोई भी ताकत अनुच्छेद 370 को वापस नहीं ला सकती। कांग्रेस अब एक परजीवी पार्टी बन चुकी है। कांग्रेस सिर्फ अपनी ही नहीं, बल्कि अपने साथियों की नाव को भी डुबा देती है। आज महाराष्ट्र में भी हमने यही देखा है। देश के हर राज्य का वोटर दूसरे राज्यों की सरकारों का आकलन भी करता है। वो देखता है कि जो राज्य में बड़े-बड़े वादे करते हैं, उनकी परफॉर्मेंस दूसरे राज्यों में कैसी है।  महाराष्ट्र की जनता ने भी देखा कि कर्नाटक, तेलंगाना व हिमाचल में कांग्रेस सरकारें कैसे जनता से विश्वासघात कर रही। 

50 साल में सबसे बड़ी जीत : छत्रपति शिवाजी महाराज, शाहू जी महाराज, महात्मा फुले, सावित्री बाई फुले, बाबा साहेब अंबेडकर, वीर सावरकर, बाला साहब ठाकरे... ऐसे महान व्यक्तित्व की धरती ने इस बार पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।  बीते 50 साल में किसी भी पार्टी या किसी भी प्री-पोल अलायंस के लिए सबसे बड़ी जीत है।

ये लगातार तीसरी बार है जब भाजपा के नेतृत्व में किसी गठबंधन को लगातार महाराष्ट्र ने आशीर्वाद दिए हैं, विजयी बनाया है और भाजपा महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। ये भाजपा के governance model पर मुहर है। मैं झारखंड की जनता को भी नमन करता हूं। झारखंड के तेज विकास के लिए हम अब और ज्यादा मेहनत से काम करेंगे। इसमें भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अपना हर प्रयास करेगा। आज महाराष्ट्र में विकासवाद की जीत हुई है, महाराष्ट्र में सुशासन की जीत हुई है, महाराष्ट्र में सच्चे सामाजिक न्याय की विजय हुई है। वहीं, आज महाराष्ट्र में झूठ, छल, फरेब बुरी तरह हारा है। विभाजनकारी ताकतें हारी हैं, निगेटिव पॉलिटिक्स की पराजय हुई है, आज परिवारवाद की हार हुई है। महाराष्ट्र में सच्चे सामाजिक न्याय की जीत हुई... BJP कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी 
Election 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंचे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बात की और उन्हें राज्य में महायुति की जीत पर बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि एकजुट होकर हम और भी ऊंची उड़ान भरेंगे! एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए महाराष्ट्र के अपने भाइयों-बहनों, खासकर युवाओं और महिलाओं का दिल से आभार... मैं लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि हमारा गठबंधन महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि मैं झारखंड के लोगों को हमारे प्रति उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। हम लोगों के मुद्दों को उठाने और राज्य के लिए काम करने में हमेशा सबसे आगे रहेंगे। मैं JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन को भी राज्य में उनके प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूं। 
Election 2024


जीत के बाद प्रेस कॉन्फेंस में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम महाराष्ट्र के सभी नागरिकों के आभारी हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी में महाराष्ट्र के विश्वास को दर्शाता है। मुख्यमंत्री शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि तीनों पार्टी मिलकर तय करेंगी कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। 
Election 2024

जीत की स्थिति लगभग साफ : महाराष्ट्र में रुझानों से स्थिति लगभग साफ हो चुकी है। महाराष्ट्र में महायुति ने बाजी मार ली है। एनडीए बंपर बहुमत की ओर बढ़ रहा है। 3 बजे तक एनडीए 228 सीटों पर और एमवीए 54 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं झारखंड की बाजी हेमंत सोरेन के हाथ में जाती दिख रही है। INDIA गठबंधन 55 सीटों पर तो एनडीए गठबंधन 25 सीटों पर आगे चल रहा है। यूपी में भी बीजेपी प्लस 9 में से 7 सीटों पर आगे चल रहा है तो वहीं समाजवादी पार्टी 2 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। प्रियंका गांधी वाड्रा की भी वायनाड में बड़ी जीत निश्चित है बस औपचारिक घोषणा भर होनी बाकी है। बीजेपी मुख्यालय में महाराष्ट्र की बंपर जीत का जश्न मनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। पीएम मोदी शाम 6.30 बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 

अमित शाह का फडणवीस को गया फोन : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत देखते ही अमित शाह ने मुंबई फोन घुमाया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजीत पवार को फोन पर बधाई दी है। महाराष्ट्र में महायुति अभी 224 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि महाविकास अघाड़ी 57 सीटों पर रेंग रहा है।

-माहिम से राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे  चुनाव हारे।
-मध्यप्रदेश की विजयपुर सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, वन मंत्री रामनिवास रावत को कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने 7,000 से ज्यादा वोटों से हराया। 
-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा सीट पर 12,818 मतों के अंतर से आगे
-तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार संगीता रॉय ने पश्चिम बंगाल की सिताई विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की।
-असम की बेहाली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के दिगंत घाटोवाल ने कांग्रेस के जयंत बोरा को 9,051 मतों से हराया
-कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप सिंह ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी के हरिंदर सिंह धालीवाल को 2,157 मतों के अंतर से हराकर बरनाला विधानसभा सीट जीत ली।
-मेघालय में सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) की उम्मीदवार और मुख्यमंत्री की पत्नी मेहताब चांडी अगितोक संगमा ने गाम्बेग्रे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 4,500 से अधिक मतों से जीत हासिल की।

शिंदे का बयान, ज्यादा सीट का मतलब सीएम नहीं : चुनाव के नतीजें लगातार स्पष्ट होते जा रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि तीनों पार्टी मिलकर तय करेगी कि कौन होगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री। उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादा सीट का मतलब सीएम नहीं है। बता दें कि महायुति को जबरदस्त जीत मिली है। अब तीनों पार्टी भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी मिलकर राज्य का सीएम तय करेंगे। हालांकि बीजेपी ने अकेले अपने दम पर 100 से ज्यादा सीटें जीती हैं। लेकिन अब देखना होगा कि एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार में से कौन महाराष्ट्र का सीएम होगा।
Election 2024

कांग्रेस ने फिर आलापा राग ईवीएम : कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि जब तक ईवीएम है निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकता। ईवीएम का जीत के लिए इस्तेमाल बड़ी चतुराई से करते हैं। हर जगह नहीं करते क्योंकि जनता को शक हो जाएगा। महाराष्ट्र के नतीजे को स्वीकार नहीं करना चाहिए। मैं अपनी पार्टी से भी कहूंगा। सड़क पर उतरने और आंदोलन का वक्त है। ईवीएम हटाना चाहिए। महाराष्ट्र में ईवीएम का दुरुपयोग किया, झारखंड में नहीं किया। सेलेक्टिव किया। झारखंड में भी इनकी मेहरबानी। महाराष्ट्र में जितना था इनको क्योंकि अडानी को बचाना था। संजय राउत ठीक कह रहे हैं।ईवीएम का नतीजा है जनता का नहीं। स्वीकार नहीं करना चाहिए नतीजा।

कल भाजपा विधायक दल की बैठक: महाराष्ट्र में महायुति बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। इस बीच महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणामों की तस्वीर लगभग साफ होने के साथ ही भाजपा कल यानी रविवार को मुंबई में केंद्रीय पर्यवेक्षक भेज सकती है। केंद्रीय पर्यवेक्षक महायुती (शिवसेना और राकांपा) में सहयोगियों से मुलाकात करेंगे और कल भाजपा विधायक दल की बैठक भी करेंगे। पर्यवेक्षकों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हो सकते हैं। महाराष्ट्र में नई कैबिनेट को 26 नवंबर या उससे पहले शपथ लेनी है। 

महायुति की सरकार में सीएम कौन : महाराष्ट्र चुनाव में महायुति प्रचंड जीत की ओर बढ़ चुका है। भाजपा के नेतृत्व में महायुति 200 सीटों पर लीड कर रहा है। अगर ये रुझान ही नतीजों में बदलते हैं तो महाराष्ट्र में फिर महायुति की सरकार बनेगी। हालांकि जीत के बाद भी महायुति की तनाव कम नहीं होने वाला है। कई तरह के पैंच फंस सकते हैं। सबसे बडा सवाल यह होगा कि इस महायुति में मुख्यमंत्री कौन होगा। हालांकि महायुति में अभी सीएम एकनाथ शिंदे हैं, लेकिन भाजपा ने नतीजों के देखकर अपनी मंशा साफ कर दी है। भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने साफ कहा है कि देवेंद्र फडनवीस ही हमारे सीएम होंगे। 
कैसा है स्ट्राइक रेट: महाराष्ट्र में बीजेपी 127 सीटों पर आगे है। शिवसेना (शिंदे) 55, एनसीपी (अजित पवार) 35 पर आगे है। जबकि कांग्रेस 20, शिवसेना (उद्धव) 16, एनसीपी (शरद पवार) 13 सीटों पर आगे है। बारामती में अजित पवार के समर्थन में फोड़े जा रहे फटाखे। 
Election 2024

संजय राउत चुनाव परिणाम पर गुस्से में : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि कुछ तो गड़बड़ है। बता दें कि इस समय महायुति 215 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं एमवीए 61 सीटों पर आगे है। संजय राउत ने कहा कि ये लोगों की राय नहीं है। ये फैसला, जनता का फैसला नहीं है, दो दिन पहले अदाणी के खिलाफ वारंट निकला है, उसमें बीजेपी की पूरी पोल खुल गई, उससे ध्यान हटाने के लिए ये सब किया गया है। संजय राउत ने आरोप लगाया कि मुंबई गौतम अदाणी के जेब में जा रहा है। महाराष्ट्र की जनता का मन हमें मालूम था। हमारी 4-5 सीटें इन्होंने चोरी की है। हर चुनाव क्षेत्र में नोटों की मशीन लगाई थी, जिस राज्य में सबसे बड़ी बेईमानी होती है, उस राज्य की जनता बेईमान नहीं है। 
यूपी में योगी का जलवा: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी का जलवा चल गया है। उपचुनाव में 8 सीटों पर भाजपा आगे है। यहां 9 सीटों पर उपचुनाव हुए। मगर इनमें से आठ सीटों पर भाजपा आगे चलती दिख रही है। महज एक सीट करहल पर अखिलेश यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। इसके लिए सीएम योगी को श्रेय जा रहा है।

प्रियंका गांधी 35,000 वोटों से आगे : केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा 35,000 से अधिक मतों से आगे हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रियंका 4,374 मतों से आगे हैं। सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हुई और सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई।

झारखंड चुनाव परिणाम के हाल : भाजपा 39, झामुमो 38 सीट पर आगे : झारखंड विधानसभा चुनाव में (भाजपा) 39 सीट और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) 38 सीट पर आगे है। सुबह नौ बजकर 26 मिनट तक ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव एलाइंस) चार सीट पर और भाजपा तथा एक निर्दलीय एक सीट पर आगे थे। विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को हुआ था। पहले चरण में 43 सीट पर और दूसरे चरण में 38 सीट पर मतदान हुआ हुआ था।
क्यों रोचक है महाराष्ट्र का दंगल : महाराष्ट्र इलेक्शन में मुकाबला इसलिए भी रोचक है, क्योंकि यहां एनसीपी और शिवसेना को दो धड़े खुद को साबित करने की भी लड़ाई लड़ रहे हैं। अजित पवार की बगावत के बाद एनसीपी के दो धड़े हो गए थे। वहीं एकनाथ शिंदे के साथ 40 विधायकों की बगावत की वजह से शिवसेना बंट गई थी। एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं। महाराष्ट्र में कुल 288 सीटों पर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। 

शरद-उद्धव का बुरा हाल : महाराष्ट्र में शुरुआती रुझानों में महायुति ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। महाराष्ट्र में महायुति अभी 146 सीटों पर आगे चल रहा है। महाविकास अघाड़ी महज 33 सीटों पर लड़खड़ा रही है। अन्य अभी 7 सीटों पर आगे है। महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं। महाराष्ट्र में जादुई नंबर 145 है। अभी तक के रुझान को देखा जाए तो महाविकास अघाड़ी महायुति के सामने कहीं नहीं है। 

महायुति आगे : महाराष्ट्र में महायुति एक तरह से स्वीप करता दिख रहा है। रुझानों में महायुति और महाविकास अघाड़ी में जमीन-आसमान का अंतर दिख रहा है। अभी तक 165 सीटों के रुझान आ चुके हैं। अभी महायुति 124 सीटों पर आगे है, जबकि एमवीए 34 सीटों पर ही आगे है। अन्य 7 सीटों पर लीड कर रहा है।
कांटे की टक्कर : महाराष्ट्र में 100 सीटों के रुझान आ चुके हैं। महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच रुझानों में कांटे की टक्कर दिख रही है। हालांकि, महायुति 60 सीटों पर बढ़त बनाकर काफी आगे चल रही है। महाविकास अघाड़ी 34 सीटों पर आगे है और अन्य 5 पर लीड कर रहे हैं। अजित पवार अपनी सीट से आगे चल रहे हैं।

66 सीटों के रुझान आए, आदित्य ठाकरे और अमित ठाकरे अपनी-अपनी सीटों पर आगे: महाराष्ट्र में 66 सीटों के रूझान आ गए है। इसमें से 43 सीटों पर महायुती और 20 पर महाविकास अघाड़ी आगे चल रही है। इस बीच ठाकरे परिवार के दो युवाओं पर सबकी नजर है। शिवसेना ठाकरे गुट से उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे और मनसे से राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे चुनावी मैदान में हैं। दोनों अपनी-अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं।

महाराष्ट्र चुनाव के परिणाम : शुरुआती रूझानों में बारामती से अजित पवार आगे चल रहे हैं। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे आगे चल रहे हैं। महाराष्ट्र में अब तक 34 सीटों के रुझान आए हैं। इसमें 19 पर महायुती और 13 पर एमवीए आगे हैं। दो सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं। मुंबई की बांद्रा ईस्ट सीट पर एनसीपी अजित गुट के जिशान सिद्दिकी आगे चल रह हैं। चुनाव से ठीक पहले जिशान सिद्दिकी के पिता बाबा सिद्दिकी की हत्या हो गई थी।
-महाराष्‍ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती। 
-महाराष्‍ट्र में पहला रुझान महायुति के पक्ष में। पुणे केंट से भाजपा आगे। 
-महाराष्‍ट्र में महायुति और महाविकास अघाड़ी में कड़ा मुकाबला। दोनों ही गठबंधन के नेताओं ने किया जीत का दावा।
-झारखंड में भी इंडिया गठबंधन और एनडीए में कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है।
-एक्जिट पोल में महाराष्‍ट्र में महायुति और झारखंड में भाजपा की सरकार बनने के आसार।
-मुंबादेवी विधानसभा सीट से शिवसेना उम्मीदवार शाइना एनसी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना से पहले पूजा करने के लिए मुंबई में श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं।
-मतगणना से पहले, वडाला से शिवसेना (UBT) उम्मीदवार श्रद्धा जाधव ने कहा कि परिणाम आज आएंगे। हमारी जीत निश्चित है। महाविकास अघाड़ी सरकार बनाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

15 राज्यों की 46 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे