पुरी के महाराजा दिव्यसिंह देव ने रथयात्रा से पहले रथों पर लगाई झाड़ू

Webdunia
मंगलवार, 20 जून 2023 (19:40 IST)
Jagannath Rath Yatra Puri: पुरी के गजपति महाराजा दिव्यसिंह देव ने मंगलवार को भगवान जगन्नाथ और उनके दो भाई-बहनों के रथों को भक्तों द्वारा खींचे जाने से पहले उस पर झाड़ू लगाई।
 
सफेद पोशाक पहने और एक चांदी की पालकी में ले आए गए पुरी राजघराने के दिव्यसिंह देव बारी-बारी से रथों पर चढ़े और एक सुनहरे हत्थे वाली झाड़ू का उपयोग करके रथों के फर्श को साफ किया। इस दौरान पुजारियों ने फूल और सुगंधित जल का छिड़काव किया।
 
देव ने सबसे पहले भगवान बलभद्र के रथ 'तालध्वज', फिर भगवान जगन्नाथ के 'नंदीघोष' और अंत में देवी सुभद्रा के रथ 'दर्पदलन' की पूजा की। नियमों के अनुसार, पुरी के राजा को मंदिर के अधिकारियों द्वारा विशेष रूप से प्रतिनियुक्त एक दूत के माध्यम से सूचित किया जाता है कि देवताओं ने रथों पर स्थान ग्रहण कर लिया है।
 
मंदिर के रिकॉर्ड में कहा गया है कि बारहवीं शताब्दी में अनंतवर्मन चोडगंगदेव से लेकर ओडिशा के राजाओं ने स्वयं को भगवान जगन्नाथ का ‘रौता’ (सेवक) घोषित किया और उनके प्रतिनिधि के तौर पर भूमि पर शासन किया।
 
राजा द्वारा रथों की सफाई किए जाने के बाद और महल में जाने के बाद, भूरे, काले और सफेद रंग के लकड़ी के घोड़ों को तीन रथों में लगाया जाता है और जिन्हें श्रद्धालुओं द्वारा खींचा जाता है। इस अनुष्ठान से पहले, पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती अपने चुनिंदा शिष्यों के साथ आए और रथों की पूजा की।
 
जगन्नाथ पंथ के एक शोधकर्ता भास्कर मिश्रा ने कहा कि महाराजा द्वारा रथों की सफाई करने की रस्म यह संदेश देती है कि भगवान के सामने सभी समान हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

CEC के लिए दिए गए नामों पर राहुल गांधी ने जताया विरोध, कांग्रेस ने मोदी सरकार को दिया यह सुझाव

ओडिशा में 5 साल में 44823 लोग हुए लापता, मुख्यमंत्री माझी ने विधानसभा में दिया बयान

एनआरआई को मतदान करने का अधिकार दिया जाए : राजीव कुमार

Israel ने लेबनान में किया ड्रोन से हमला, हमास का सैन्य अभियान प्रमुख ढेर

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

अगला लेख
More