किन्नर अखाड़े की कार्रवाई, आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और ममता कुलकर्णी को पद से हटाया

Mahamandleshwar Laxmi Narayan Tripathi and Mamta Kulkarni removed from their posts
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 31 जनवरी 2025 (12:28 IST)
Prayagraj Mahakumbh: प्रयागराज महाकुंभ में फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने से किन्नर अखाड़े में फूट सामने आ गई है। इस विवाद की आंच किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी तक पहुंच गई। अब अखाडे के संस्‍थापक अजय दास ने अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पद से हटा दिया है। इसके साथ ही ममता कुलकर्णी को भी महामंडलेश्वर पद से हटा दिया गया है। उन्‍होंने मीडिया को जानकारी दी कि जल्‍द ही नए सिरे से अखाड़े का पुर्नगठन होगा।

बता दें कि हाल ही में आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाया था। इसके बाद लगातार इस पर सवाल उठ रहे थे। किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास और आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी इस मसले पर आमने-सामने हो गए थे। अजय दास ने कहा था कि जल्‍द ही लक्ष्‍मी नारायण त्रिपाठी को उनके पद से हटा दिया जाएगा। हालांकि डॉ. त्रिपाठी का दावा है कि अजय दास अखाड़े में किसी पद पर नहीं है।

नाराज थे कई लोग : बता दें कि ममता को महामंडलेश्वर बनाए जाने को लेकर किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी समेत कई लोग नाराज हैं। उल्लेखनीय है कि 24 जनवरी को अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने शुक्रवार को प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचकर संगम में आस्था की डुबकी लगाई और गृहस्थ जीवन से संन्यास लेने की घोषणा की। इसके बाद किन्नर अखाड़े ने ममता का पिंडदान कराने के बाद महामंडलेश्वर पद पर उनका पट्टाभिषेक किया। किन्नर अखाड़े ने ममता को यमाई ममता नंद गिरी नाम दिया।

कौन हैं लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी : लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी एक ऐसी हस्ती हैं जिन्होंने समाज में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आवाज उठाई और उन्हें सम्मान दिलाने का काम किया। वे किन्नर अखाड़े की पहली महामंडलेश्वर हैं। उनका जन्म 13 दिसंबर 1980 महाराष्ट्र के ठाणे में हुआ था। उन्होंने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की और भरतनाट्यम में स्नातकोत्तर भी किया।

उन्होंने आर्टिकल 377 के खिलाफ भी आवाज उठाई थी और LGBTQ+ समुदाय के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने 'मी हिजड़ा, मी लक्ष्मी' नाम से एक किताब भी लिखी है, जो काफी चर्चा में रही थी। साल 2015 में लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को किन्नर अखाड़े की पहली महामंडलेश्वर बनाया गया। उन्होंने इस पद को ग्रहण करके ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक मिसाल कायम की।

लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी कई बार मीडिया में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने बिग बॉस जैसे रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया था। इसके अलावा, उन्होंने सच का सामना और 10 का दम जैसे शोज़ में भी हिस्सा लिया है।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan Conflict : सिंधु जलसंधि रद्द होने पर प्यासे पाकिस्तान के लिए आगे आया चीन, क्या है Mohmand Dam परियोजना

Naxal Encounter: कौन था बेहद खौफनाक नक्‍सली बसवराजू जिस पर था डेढ़ करोड़ का इनाम?

ज्‍योति मल्‍होत्रा ने व्‍हाट्सऐप चैट में हसन अली से कही दिल की बात- कहा, पाकिस्‍तान में मेरी शादी करा दो प्‍लीज

भारत के 2 दुश्मन हुए एक, अब China ऐसे कर रहा है Pakistan की मदद

गुजरात में शेरों की संख्या बढ़ी, खुश हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

सभी देखें

नवीनतम

Samsung Galaxy S25 Edge की मैन्यूफैक्चरिंग अब भारत में ही

Ranya Rao Gold Smuggling Case : कर्नाटक के गृहमंत्री के ठिकानों पर ED का छापा, डीके शिवकुमार बोले- शादी के तोहफे

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक अस्पताल में, CBI ने भ्रष्टाचार मामले में चार्जशीट दाखिल की

US के बाद EU के Tax Plan ने निकाली चीन की चीख

क्या आपको पता है आर्मी और मिलिट्री में अंतर? समझिए दोनों में क्या है फर्क

अगला लेख