साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण 31 को, भारत में भी दिखेगा

Webdunia
बुधवार, 24 जनवरी 2018 (08:22 IST)
कोलकाता। वर्ष 2018 का पहला चंद्र ग्रहण 31 जनवरी को होगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और भारत में भी नजर आएगा।
 
एम पी बिरला तारामंडल के निदेशक (शोध एवं अकादमिकी) देवीप्रसाद द्वारी ने बताया कि चंद्र ग्रहण तब होता है जब सूर्य, पृथ्वी एवं चंद्रमा ऐसी स्थिति में होते हैं कि कुछ समय के लिए पूरा चांद अंतरिक्ष धरती की छाया से गुजरता है।
 
उन्होंने बताया, पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है, लेकिन पृथ्वी के वायुमंडल से गुजरते वक्त सूर्य की लालिमा वायुमंडल में बिखर जाती है और चंद्रमा की सतह पर पड़ती है जिससे चांद का रंग लाल तांबे की तरह नजर आता है।
 
भारत में 31 जनवरी को चंद्र ग्रहण की शुरुआत शाम पांच बजकर 18 मिनट पर होगी जबकि पूर्ण चंद्र ग्रहण शाम छह बजकर 21 मिनट पर शुरू होगा और शाम सात बजकर 37 मिनट तक चलेगा।
 
उन्होंने कहा कि चंद्रमा के उदय के बाद देश के उत्तर-पूर्वी एवं पूर्वी हिस्से चंद्र ग्रहण का अनुभव कर पाएंगे और कोलकाता में चांद शाम करीब पांच बजकर 17 मिनट पर उदय होगा जबकि ग्रहण पांच बजकर 18 मिनट पर शुरू होगा।
 
द्वारी ने कहा कि चंद्र ग्रहण भारत में एक घंटा 16 मिनट रहेगा। अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों, उत्तर-पूर्वी यूरोप, रूस, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में भी चंद्र ग्रहण नजर आएगा। द्वारी ने कहा कि भारत में अगला चंद्र ग्रहण 27 जुलाई 2018 को नजर आएगा। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान ने मानी गलती, आतंकवाद को समर्थन गंदा काम

पहलगाम हमले का बदला! क्या होगा भारत का एक्शन प्लान, सीमा पर सेना का जमावड़ा बढ़ा

एक मई को होने हैं शिक्षकों के तबादले, व्‍हाट्सएप ग्रुप पर कैसे लीक हो गई संभावित सूची, जोड़तोड़ के लग रहे आरोप

भाई को भाई से लड़ाना था पहलगाम हमले का मंसूबा, घायलों से मिले राहुल गांधी

Bhopal: निजी कॉलेज की 3 लड़कियों से रेप, ब्लैकमेलिंग के आरोप में 2 गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम हमले का बदला! क्या होगा भारत का एक्शन प्लान, सीमा पर सेना का जमावड़ा बढ़ा

हिमाचल में सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, खाली कराए कार्यालय

आईटी सेक्टर में मध्यप्रदेश बनाएगा अपनी विशेष पहचान : मोहन यादव

असम में पहलगाम हमले को लेकर की भड़काऊ पोस्ट, विपक्षी विधायक समेत 6 लोग गिरफ्तार

क्‍या वक्फ निकायों में होंगे मुस्लिम सदस्य, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने दिया यह जवा‍ब

अगला लेख
More