Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यहां दिखेगा सात अगस्त को लगने वाला चंद्र ग्रहण

हमें फॉलो करें यहां दिखेगा सात अगस्त को लगने वाला चंद्र ग्रहण
नई दिल्ली , शुक्रवार, 4 अगस्त 2017 (07:42 IST)
नई दिल्ली। नेहरू तारामंडल के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि सात अगस्त की रात चंद्र ग्रहण लगेगा जो अगले दिन सुबह तक रहेगा। यह भारत सहित समूचे एशिया, यूरोप और अफ्रीका में देखा जा सकेगा।
 
हालांकि, 21 अगस्त को लगने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण अफ्रीका और भारत सहित एशिया के कुछ हिस्सों में नहीं देखा जा सकेगा।
 
दिल्ली के नेहरू तारामंडल में निदेशक एन रत्नाश्री ने बताया कि अमेरिका और कनाडा में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिख सकेगा लेकिन चंद्र ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा। सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा जब एक सीधी रेखा पर आ जाते हैं तब चंद्र ग्रहण होता है (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हेडफोन लगाकर कार चला रही थी, ली मासूम की जान