Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रसोई गैस हुई महंगी, लगातार तीसरे महीने लगा झटका

Advertiesment
LPG
तेल विपणन कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतों में एक बार फिर इजाफा किया है। यह आम आदमी के लिए लगातार तीसरे महीने बड़ा झटका है। इस बढ़ोतरी के बाद गैर सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के भाव में 76.5 रुपए का इजाफा किया गया है। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के नॉन सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत बढ़कर अब 681.50 रुपए हो गई। बढ़े हुए दाम शुक्रवार सुबह से लागू हो जाएंगे।

कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतों में एक बार फिर इजाफा किया है जिससे रसोई गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। कोलकाता में 14.2 किलोग्राम के नॉन सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 706 रुपए हो गई है। मुंबई में 651 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। चेन्नई में अब 14.2 किलोग्राम के नॉन सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर की नई कीमत 696 रुपए हो गई है।

राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) 12.04 रुपए, कोलकाता में 1258 रुपए, मुंबई में 1151.50 रुपए, चेन्नई में 13.19 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। राजधानी दिल्ली में दुकानदारों को अब कमर्शियल सिलेंडर 1204 रुपए का पड़ेगा। जो अक्टूबर में 1085 रुपए का मिल रहा था, जबकि पांच किलो वाले सिलेंडर के दाम बढ़कर 264.50 रुपए तक चढ़ गए हैं।

इससे पहले राजधानी दिल्ली में अक्टूबर में घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम 605 रुपए, ​कोलकाता में 630 रुपए, मुंबई में 574.50 रुपए और चेन्नई में 620 रुपए प्रति सिलेंडर थे। रसोई गैस के दामों में लगातार तीसरे माह बढ़ोतरी हुई है। 3 महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर के भाव में करीब 105 रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर पर 193 रुपए बढ़े हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली हवाई अड्डे पर संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप, सुरक्षा सख्त




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi