दिल्ली में 10 साल में सबसे लंबी शीतलहर, उत्तर भारत में कोहरे की घनी परत

Webdunia
मंगलवार, 10 जनवरी 2023 (10:14 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार को लगातार छठे दिन शीतलहर का दौर जारी रहा। कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात भी प्रभावित रहा। यह 10 साल में सबसे लंबी शीतलहर है। उपग्रह तस्वीरों में पंजाब, बिहार, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में कोहरे की घनी परत दिखाई दे रही है।
 
आज सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई और सड़क तथा रेल यातायात प्रभावित हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे के पास पालम वेधशाला में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोहरे के कारण 39 ट्रेन एक घंटे से साढ़े पांच घंटे की देरी से चल रही हैं।
 
 
आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि पालम वेधशाला में रविवार रात साढ़े आठ बजे से सोमवार शाम साढ़े चार बजे के बीच दृश्यता 1,000 मीटर से कम ही दर्ज की गई। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

क्यों इतनी लंबी चली शीत लहर : मौसम विज्ञानी तीव्र ठंड के लंबे दौर के लिए दो पश्चिमी विक्षोभों के बीच एक बड़े अंतर को जिम्मेदार ठहराते हैं, जिसका अर्थ है कि बर्फ से ढके पहाड़ों से ठंडी हवाएं सामान्य से अधिक समय तक चलीं।
 
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि जब एक पश्चिमी विक्षोभ (मध्य पूर्व से आने वाली गर्म नम हवाओं वाली एक मौसम प्रणाली) एक क्षेत्र में पहुंचता है, तो हवा की दिशा बदल जाती है। इसलिए, पहाड़ों से उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं कुछ दिनों के लिए बहना बंद कर देंगी, जिससे तापमान में वृद्धि होगी।
 
दिल्ली को ठंड से मिली राहत : दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सोमवार को 3.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले, आज मंगलवार को 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड और पालम के मौसम केंद्रों ने न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.4 डिग्री सेल्सियस और 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
 
जनवरी की शुरुआत से ही दिल्ली में सर्द मौसम ने बिजली ग्रिडों पर दबाव बढ़ा दिया और बेघर लोगों के लिए चुनौतियां पेश कीं। इसके कारण दिल्ली सरकार ने 15 जनवरी तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश बढ़ा दिया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

भारत ने कहा- तनाव कम करने की जिम्मेदारी पाकिस्तान पर, हमले का देंगे करारा जवाब

indian navy attack on pakistan : भारत का तगड़ा पलटवार, कई शहरों में धमाके, कराची पोर्ट बर्बाद, Pakistan में लॉकडाउन जैसे हालात

Vatican में नए Pope का हुआ चुनाव, रॉबर्ट प्रीवोस्ट बने पहले अमेरिकी पोप

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत और पाकिस्तान से तनाव कम करने का किया आग्रह

अगला लेख
More