सर्वे में खुलासा, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में बन सकती है कांग्रेस की सरकार

Webdunia
मंगलवार, 14 अगस्त 2018 (08:53 IST)
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले तीन बड़े राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्‍थान, छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा चुनाव होना हैं। इन तीनों राज्यों में भाजपा की सरकार है। एबीपी न्यूज- सी वोटर के सर्वे के मुताबिक इन तीनों राज्यों में कांग्रेस अपनी सरकार बना सकती है। एबीपी न्यूज -सी वोटर सर्वे के मुताबिक तीनों राज्यों में कांग्रेस के बहुमत की सरकार बनने की संभावनाएं हैं। सर्वे के मुताबिक इन राज्यों में भले ही कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है, लेकिन केंद्र में लोग दोबारा नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं। 
 
एबीपी न्यूज- सी वोटर सर्वे के मुताबिक मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर हो सकती है। सर्वे के अनुसार मध्यप्रदेश में कांग्रेस की बहुमत के साथ सरकार बन सकती है। सर्वे में कांग्रेस को 117 तो भाजपा को 106 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य के हिस्से में 7 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। 2013 के परिणामों के आधार पर देखें तो भाजपा को 59 सीटों का नुकसान हो रहा है। हालांकि सर्वे में शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री के रूप में पहली पसंद बने हुए हैं। 
 
सर्वे के मुताबिक, राजस्थान में कांग्रेस को 130, भाजपा को 57 और अन्य को 13 सीटें मिलने की संभावना है, वहीं छत्तीसगढ़ में भाजपा को 33, कांग्रेस को 54 और अन्य को 3 सीटें मिल सकती हैं। यह सर्वे तीनों राज्यों में एबीपी  न्यूज-सी वोटर ने 1 जून से 10 अगस्त के बीच 65 लोकसभा सीटों पर 27968 लोगों से बातचीत के आधार पर तैयार किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मिलेगा 'आयुष्मान योजना' का लाभ, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

Kolkata RG Kar college Case : CM ममता और हड़ताली डॉक्टर आमने-सामने, हड़ताल खत्म करने के लिए रखीं ये शर्तें

विनेश फोगाट ने किया बड़ा खुलासा, कहा पेरिस ओलंपिक में सरकार ने नहीं दिया था साथ

4 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर होने के बाद बेंगलुरु में पुलिस ने BJP कार्यालय और आसपास सुरक्षा बढ़ाई

GNSS के बाद बड़ा सवाल, क्या होगा आपकी कार पर लगे Fastag का

सभी देखें

नवीनतम

क्या ममता बनर्जी ने की थी पैसे की पेशकश, महिला डॉक्टर के पिता ने बताया सच

MP: वन शहीद दिवस पर वन राज्यमंत्री अहिरवार ने वन शहीदों को दी श्रद्धांजलि

70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मिलेगा 'आयुष्मान योजना' का लाभ, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

ED ने भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी की संपत्ति कुर्क की

UP : बरसाने में राधाष्टमी पर भक्तों पर बरसीं लाठियां, वायरल हुआ वीडियो

अगला लेख
More