कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव : मल्लिकार्जुन खड़गे से होगा शशि थरूर का मुकाबला

Webdunia
शुक्रवार, 30 सितम्बर 2022 (14:12 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में नामांकन भरने का आज आखिरी दिन है। ऐसे में सभी की नजरें इस बात पर लगी हुई है कि मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर समेत कौन-कौन पार्टी अध्यक्ष की दौड़ में है। पीएम मोदी के गुजरात दौरे समेत इन खबरों पर भी शुक्रवार, 30 सितंबर को रहेगी सबकी। पल-पल की जानकारी...

-वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
-उनकी उम्मीदवारी के प्रस्तावकों में पार्टी नेता अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह, प्रमोद तिवारी, पी एल पुनिया, ए के एंटनी, पवन कुमार बंसल और मुकुल वासनिक शामिल रहे।
-कांग्रेस में बदलाव की वकालत करने वाले जी23 समूह के नेता आनंद शर्मा और मनीष तिवारी भी खड़गे के नामांकन के प्रस्तावकों में शामिल थे।
<

Total 30 Congress leaders have proposed Mallikarjun Kharge's name for the election of the president of the Indian National Congress pic.twitter.com/1M65uYhjWc

— ANI (@ANI) September 30, 2022 >-शशि थरूर ने भी भरा नामांकन।
-झारखंड के पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया।
-कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि वह और आनंद शर्मा पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे की उम्मीदवारी का समर्थन कर रहे हैं।
-कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने पार्टी मुख्यालय पहुंचे शशि थरूर।
-दिग्विजय नहीं लड़ेंगे चुनाव, बनेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावक।
-दिग्विजय ने कहा कि खड़गे मेरे वरिष्ठ नेता है, मैं उनके खिलाफ चुनाव लड़ने के बारे सोच भी नहीं सकता।
-खड़गे का मुकाबला शशि थरूर से होगा।
-दिग्विजय ने कहा, जीवनभर कांग्रेस के लिए काम करूंगा।
-कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, मल्लिकार्जुन खड़गे लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, मैं प्रस्तावक बनूंगा। दिग्विजय सिंह भी हो सकते हैं प्रस्तावक।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
थरूर ने ट्वीट किया, 'भारत के लिए 21वीं सदी की राह बनाने वाले व्यक्तित्व को आज सुबह श्रद्धांजलि दी।'
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शब्दों को दोहराते हुए कहा, 'भारत एक पुराना, लेकिन एक युवा राष्ट्र है ... मैं मानवता की सेवा में भारत के मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और दुनिया के सभी राष्ट्रों से आगे होने का सपना देखता हूं।'
-दिग्विजय सिंह ने आधे घंटे तक की मल्लिकार्जुन खड़गे से बात।
-खड़गे से मिलने के बाद वेणुगोपाल से मिलने पहुंचे दिग्विजय सिंह।
-इन मुलाकतों से गहराया दिग्विजय के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस।
-मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पहुंचे दिग्विजय सिंह।
-वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज भरेंगे नामांकन। मध्यप्रदेश के कई विधायक बनेंगे दिग्विजय के प्रस्तावक।
-मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे, मनीष तिवारी समेत कई नेताओं के चुनाव लड़ने की चर्चा।
-शशि थरूर भी लड़ रहे हैं कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, आज भरेंगे नामांकन।
-दिग्विजय से मुलाकात के बाद गुरुवार को शशि थरूर ने कहा था कि दोस्ताना होगा मुकाबला।
-पीएम मोदी के 2 दिवसीय गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। मोदी आज गुजरात और महाराष्‍ट्र को देंगे नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात।
 
Edited by : Nrapendra Gupta (वेबदुनिया/एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

पहलगाम अटैक में PAK की साजिश का बड़ा खुलासा, आतंकियों को दी गई थी मिलिट्री ट्रेनिंग

Petrol Diesel Prices: Crude Oil के भाव फिर गिरे, 60 डॉलर से नीचे पहुंचा, जानें पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव

राहुल गांधी भारतीय हैं या ब्रिटिश? हाईकोर्ट में केंद्र सरकार का आज जवाब

UNSC की बैठक से पहले पाकिस्तान ने क्यों की बंद कमरे की मांग, क्या है दहशत की वजह?

जनता भूखे मर रही और पाकिस्तान ने मंत्रियों की सैलरी 188% बढ़ा दी, ये है देश के हाल

अगला लेख
More