Live : प्रियंका गांधी ने वायनाड उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 23 अक्टूबर 2024 (13:30 IST)
Live updates : वायनाड में प्रियंका गांधी का शक्ति प्रदर्शन, रूस में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात, चक्रवाती तूफान दाना, महाराष्‍ट्र और झारखंड चुनाव समेत इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर...
 

01:30 PM, 23rd Oct
-कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने रोड शो किया। नामांकन के दौरान प्रियंका के साथ कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी, कांग्रेस ‍अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, भाई राहुल गांधी और पति रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे। वायनाड में 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।


01:02 PM, 23rd Oct
-प्रियंका गांधी ने वायनाड मे कहा, मैं अपने पिता, भाई और पार्टी के साथियों के लिए 35 वर्ष चुनाव प्रचार कर चुकी हूं।  
-कुछ ही देर में दाखिल करेंगी नामांकन। 

10:29 AM, 23rd Oct
पीएम नरेंद्र मोदी और चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के बीच आज होगी मुलाकात। 5 साल बाद एक औपचारिक बातचीत करेंगे दोनों दिग्गज। ब्रिक्स समिट के दौरान हो रही इस मुलाकात पर दुनियाभर की नजर।

10:24 AM, 23rd Oct
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव बुधवार सुबह चक्रवाती तूफान दाना में तब्दील हो गया। आईएमडी के अनुसार 25 अक्टूबर को ओडिशा के पुरी और पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप के बीच पूर्वी तट को पार करने से पहले इसके भीषण चक्रवात में तब्दील होने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। सुबह पांच बजकर 30 मिनट तक यह पारादीप (ओडिशा) से लगभग 560 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से 630 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

ब्रह्मोस से डरा पाकिस्तान, रावलपिंडी से हटाएगा सैन्य मुख्यालय

ऑपरेशन सिंदूर पर शहबाज शरीफ का कबूलनामा, नूरखान एयरबेस समेत कई ठिकानों पर गिरी थी भारत की बैलिस्टिक मिसाइल

जल गंगा संवर्धन अभियान में सीहोर ने रचा इतिहास, खेत तालाब के निर्माण में पेश की नई मिसाल

LIVE: ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में हल्दवानी में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा, CM पुष्कर धामी ने थामा तिरंगा

क्या कभी कारों की जगह ले सकते हैं पब्लिक ट्रांसपोर्ट?

अगला लेख