लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी का खुलासा, जानिए लद्दाख में चीनी सेना के पीछे हटने की इनसाइड स्टोरी...

Webdunia
गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021 (07:55 IST)
नई दिल्ली। लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव अब खत्म होता दिखाई दे रहा है। दोनों सेनाएं पीछे हट रही है। इस बीच भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने एक साक्षात्कार में कहा कि लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव के दौरान दोनों देशों के बीच लगभग युद्ध की नौबत आ गई थी।

ALSO READ: तनाव के बादल छंटे, पैंगोंग से पीछे हटते हुए भारत-चीन की सेनाएं और टैंक (फोटो)
उत्तरी कमांड के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जोशी ने लेह में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि साल 2020 में अगस्त के आखिर में लद्दाख के कैलाश रेंज में यह स्थिति पैदा हो गई थी। उन्होंने कहा, 'हम एकदम उस स्थिति में पहुंच चुके थे... युद्ध असल में टाला गया है।'
 
जोशी ने कहा कि गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच 15 जून को जो घटना घटी उसमें हताहतों की संख्या 45 तक हो सकती थी। इस झड़प में भारत के 20 जवान मारे गए थे जबकि चीन ने अपने मारे गए जवानों की संख्या सार्वजनिक नहीं की थी।
 
उन्होंने कहा कि 29-30 अगस्त को पैंगोग त्सो झील के दक्षिण में कैलाश रेंज हाइट्स पर कब्जा करके भारतीय जवानों ने चीनी सेना को चौंका दिया था और यहां तक कि वहां पर टैंक भी ले जाए गए थे जिससे सशस्त्र संघर्ष भी हो सकता था।
 
इसके बाद चीनी सेना भी ऊंचाइयों पर टैंक्स लेकर गई लेकिन भारतीय जवान टॉप पर टैंकों और रॉकेट लॉन्चर्स के साथ थे। हालांकि, इस दौरान संयम बरता गया।
 
लेफ्टिनेंट जनरल जोशी के अनुसार, बाद में चीन के तेवर नरम पड़ गए। जब अगले दौर की बातचीत हुई तो भारत का पलड़ा भारी रहा। उन्होंने कहा कि चीन के इतनी जल्दी कदम वापस खींचने की उम्मीद कम नहीं थी, लेकिन भारतीय फौज ने 29-30 अगस्त की रात को LAC पर जो किया था वह टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख
More