LG सक्सेना ने CM केजरीवाल को बुलाया, क्या कम होगी तकरार?

Webdunia
गुरुवार, 26 जनवरी 2023 (18:19 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनके मंत्रियों और आम आदमी पार्टी (AAP) के 10 विधायकों को शुक्रवार शाम राज निवास में एक बैठक के लिए आमंत्रित किया है। अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी हुई है कि क्या इस बैठक से दिल्ली की आम आदमी पार्टी नीत सरकार और उपराज्यपाल कार्यालय के बीच जारी तकरार कम होगी?
 
राज निवास अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने मंत्रिमंडल सहकर्मियों और आप के 10 विधायकों के साथ शुक्रवार शाम 4 बजे बैठक में आने को कहा गया है।
 
दिल्ली सरकार द्वारा अपने शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड भेजने के प्रस्ताव सहित कई मुद्दों पर दोनों पक्षों के बीच तकरार जारी है।
 
केजरीवाल और उनकी पार्टी के विधायकों ने शिक्षकों के प्रशिक्षण के प्रस्ताव को लेकर सक्सेना से मिलने के लिए 16 जनवरी को विधानसभा से राज निवास मार्च किया था।
 
मुख्यमंत्री करीब एक घंटे तक इंतजार करने के बाद लौट गये थे। उन्होंने दावा किया था कि उपराज्यपाल ने उनसे, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप विधायकों से मिलने से इनकार कर दिया।
 
हालांकि, सक्सेना ने कुछ दिनों बाद केजरीवाल को लिखे पत्र में इस आरोप को खारिज कर दिया था। वहीं, केजरीवाल ने उपराज्यपाल के पत्र का जवाब देते हुए दोनों पक्षों के बीच बैठक के लिए एक नये प्रस्ताव का सुझाव दिया था। बाद में आप नेताओं ने दावा किया था कि सक्सेना ने मुख्यमंत्री और आप विधायकों से मिलने से इनकार कर दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More