इंदौर जू में पिंजरे से रहस्यमय तरीके से लापता हुआ तेंदुआ

Webdunia
गुरुवार, 2 दिसंबर 2021 (20:15 IST)
इंदौर। शहर के जू में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पिंजरे में बंद एक जख्‍मी तेंदुआ लापता हो गया। इस तेंदुए को बुरहानपुर से लाया गया था।
 
जानकारी के मुताबिक इस तेंदुए को बुरहानपुर से पकड़कर लाया गया था। शिफ्टिंग करने के लिए रात को पिंजरे में ही रखा गया था। जब जू कर्मचारियों ने सुबह पिंजरा देखा तो तेंदुआ उसमें से गायब था। 
 
जू के मुताबिक बारिश से बचने के लिए पिंजरे को ढककर रखा गया था। खास बात यह है कि तेंदुए के दोनों पैरों में चोट लगी है। इसके बावजूद उसका पिंजरे से गायब होना आश्चर्य का विषय बना हुआ है। इस बीच, घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जू पहुंच गए। 

प्रशासन भी अलर्ट : तेंदुए के भागने की सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। इस बात की आशंका है कि यदि तेंदुआ जू से ही भागा है तो वह आसपास के रहवासी इलाकों में जा सकता है और लोगों पर हमला भी कर सकता है।
बताया जा रहा है कि तेंदुए को बुधवार रात 9 बजे के लगभग बुरहानपुर वन विभाग के कर्मचारी एक वाहन में रखे पिंजरे में लेकर इंदौर जू आए थे। अहम बात यह भी है कि वन विभाग का एक कर्मचारी इस वाहन के साथ रातभर वहीं मौजूद था।
 
इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि रास्ते में ही पिंजरे से निकल गया हो। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जिम्मेदार भी फिलहाल बात करने से बच रहे हैं। 

क्या कहा जू प्रभारी ने : इंदौर जू के प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि गुरुवार सुबह तेंदुए को जू में सर्च किया गया, लेकिन वह कहीं भी नहीं मिला ना ही उसके निशान मिले। 20 लोगों की टीम जू में सुबह से तेंदुए को सर्च कर रही है, जो कि रात भर जारी रहेगी। यादव ने कहा कि जिस पिंजरे में तेंदुए को बुरहानपुर से लाया गया था, वह टूटा हुआ मिला है। हालांकि तेंदुआ छोटा बच्चा है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

कोर्ट ने दी Union Carbide कचरे के निपटान के परीक्षण की मंजूरी, 3 चरणों में पिथमपुर में ऐसे जलेगा ये जहर

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

अगला लेख
More