Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weather Updates: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना, छाएगा घना कोहरा

अनेक राज्यों में वर्षा भी संभावना

हमें फॉलो करें Weather Updates: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना, छाएगा घना कोहरा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शुक्रवार, 12 जनवरी 2024 (08:50 IST)
  • हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना
  • कई राज्यों में सुबह घना कोहरा छाया रहेगा
  • राजस्थान में शीतलहर की संभावना
Weather Updates: एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के 16 जनवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इस विक्षोभ के प्रभाव में 16 और 17 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश (rain) व बर्फबारी (snowfall) हो सकती है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार देश के कई राज्यों में सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। अभी भी कोहरे की स्थिति बनी हुई है और इसमें किसी सुधार की गुंजाइश अभी नहीं दिख रही है। आईएमडी ने उत्तर-पूर्व मानसून की विदाई की भी जानकारी दी है। 15 जनवरी के आसपास भारत से पूर्वोत्तर मानसून की समाप्ति के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।
 
अनेक राज्यों में वर्षा की संभावना : 15 जनवरी के आसपास तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे और तटीय आंध्रप्रदेश और यनम, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के आसपास के क्षेत्रों में पूर्वोत्तर मानसून की बारिश की समाप्ति के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।

 
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। 12 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, उत्तरी मध्यप्रदेश में और 11-15 जनवरी के दौरान असम और मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा रहेगा।
 
न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना : अगले 3 दिनों के दौरान मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। 12 तारीख को राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है। 12 जनवरी को पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति होने की संभावना है। 12 जनवरी को उत्तराखंड और राजस्थान में पाला पड़ने की संभावना है।
 
एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी भूमध्यरेखीय हिन्द महासागर पर है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण केरल तट पर है, जो समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। 12 जनवरी से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की संभावना है।

 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymet weather) के अनुसार आज शुक्रवार को दक्षिणी तमिलनाडु और लक्षद्वीप में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। उत्तरी राजस्थान में कुछ स्थानों पर सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाने का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, जम्मू संभाग, हिमाचलप्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्यप्रदेश, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है। पंजाब, उत्तरप्रदेश और राजस्थान के कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति संभव है। 
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बंगाल में फिर एक्शन में ED, ममता बनर्जी के मंत्री सुजीत बोस पर शिकंजा