Weather Updates: उत्तर भारत में होगी वर्षा व बर्फबारी, बढ़ेगा सर्दी का असर

उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद ठंडक बढ़ी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 28 अक्टूबर 2024 (08:45 IST)
Weather Updates: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार पूर्वोत्तर, मध्य, पश्चिम और उत्तर-पश्चिम भारत में इस सप्ताह भी मौसम शुष्क बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तर भारत में वर्षा व बर्फबारी (snowfall) होगी। इससे शीत प्रकोप (cold wave) बढ़ेगा।
 
उत्तरी भारत और पाकिस्तान में इसके आगमन पर हिमपात के साथ घने बादल भी छा सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ, भूमध्य सागर के साथ अटलांटिक महासागर और कुछ हद तक कैस्पियन सागर से नमी लाता है। यह एक गैर मानसूनी वर्षा पैटर्न है और पश्चिमी हवाओं द्वारा संचालित है। यह मध्य अक्षांश क्षेत्र में विकसित हो रहा है।ALSO READ: Weather Updates: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू, मैदानी भागों में दिखने लगा असर, दिल्ली में गर्म हवाएं जारी
 
दिल्ली और उसके आसपास के हिस्सों में मौसम शुष्क : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के हिस्सों में भी मौसम शुष्क बना हुआ है। भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप में दक्षिण केरल तट से दूर दक्षिण-पूर्व अरब सागर के निचले स्तरों पर एक चक्रवाती प्रसार बना हुआ है। इसके कारण अगले 2 से 3 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
 
उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद ठंडक बढ़ी : मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर मौसम बदल सकता है। पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड के पहाड़ी हिस्सों का मौसम सर्द बना हुआ है। बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जैसे पर्वतीय जिलों की ऊंची चोटियों पर बारिश और बर्फबारी के बाद ठंडक बढ़ गई है। दिवाली के बाद से उत्तराखंड में सर्दी का प्रकोप बढ़ने लगेगा।ALSO READ: Weather Updates: मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी, ठंड ने दी दस्तक
 
उत्तर ओडिशा पर बना हुआ कम दबाव का क्षेत्र कमजोर हो गया है, लेकिन चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैल रहा है। दक्षिण-पश्चिम अरब सागर पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर बना हुआ है। लक्षद्वीप क्षेत्र से उत्तरी तमिलनाडु तट तक औसत समुद्र तल से 4.5 से 5.8 किमी के बीच एक द्रोणिका फैली हुई है। असम के मध्य भागों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप में मध्यम से भारी बारिश हुई। बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्रप्रदेश, केरल, कर्नाटक के दक्षिणी तट और दक्षिण तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पूर्वी और उत्तरप्रदेश, रायलसीमा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हुई।ALSO READ: जम्मू कश्मीर में मौसम की पहली बर्फबारी, पहाड़ों पर जमी बर्फ
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार आज सोमवार, 28 अक्टूबर को दक्षिण केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो जगह पर भारी बारिश हो सकती है। गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, दक्षिण तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार, उपहिमालय पश्चिम बंगाल, उत्तर-पूर्व भारत, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्रप्रदेश और तटीय कर्नाटक में हल्की बारिश संभव है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को आएंगे भोपाल, महिला सम्मेलन को करेंगे संबोधित, अहिल्याबाई पर जारी करेंगे डाक टिकट

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

Nagpur : 155 करोड़ की धोखाधड़ी का हुआ खुलासा, कारोबारियों ने बनाई 50-60 फर्जी कंपनियां, 4 आरोपी गिरफ्तार

SEBI ने भगोड़े हीरा कारोबारी Mehul Choksi को 2.1 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा

अगला लेख