Weather Update: गर्मी के तेवर हुए तीखे, दिल्ली में धूलभरी हवाओं का कहर, 8 राज्यों में बारिश की संभावना

उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी राज्यों में तो सूर्य भगवान अपने चरम स्थिति पर पहुंच रहे हैं। दोपहर के समय बाहर निकलना अभी से मुश्किल हो गया है। अप्रैल, मई और जून में तो और भी बुरा हाल होने वाला है।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 27 मार्च 2025 (09:16 IST)
Weather Update: गर्मी (heat ) ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली में धूलभरी तेज हवाएं चल रही हैं। रात का पारा 23-24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है तो दिन में भी 39 डिग्री पारा चल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 8 राज्यों में बारिश की संभावना का अलर्ट जारी किया है।ALSO READ: Weather Update: गर्मी से दिल्ली का हाल बेहाल, जानिए कहां कैसा है मौसम?
 
मार्च का माह आखिरी पड़ाव पर है तो कई राज्यों में हीट वेव की मौसम विभाग की घंटी बजने लगी है। उत्तर भारत का तो फिलहाल यही हाल है। देश की राजधानी दिल्ली समेत आसपास सटे उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी राज्यों में तो सूर्य भगवान अपने चरम स्थिति पर पहुंच रहे हैं। दोपहर के समय बाहर निकलना अभी से मुश्किल हो गया है। अप्रैल, मई और जून में तो और भी बुरा हाल होने वाला है। गुजरा बुधवार, 2011 के बाद 14 सालों में सबसे अधिक गर्म रहा। इसी बीच मौसम विभाग का खुश करने वाला भी खबर आया है। मौसम विभाग ने बताया है कि हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्र में क्षोभ मंडल के निचले हिस्से में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, जो हमारे देश के मौसम को प्रभावित कर सकता है।ALSO READ: Weather Update: उत्‍तर भारत में भीषण गर्मी, पहाड़ों पर बर्फबारी, कई राज्यों में वर्षा की संभावना
 
दक्षिणी राज्यों में बारिश की संभावना : मौसम विभाग में दक्षिण-पश्चिम भारत में भी बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ से लेकर गल्फ का मन्नार तक एक ऐसी मौसमिक गतिविधियां बन रही हैं जिसकी वजह से प्रभाव आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु, केरल और गोवा पर पड़ सकता है। मध्यप्रदेश, कोंकण, गोवा, कर्नाटक, केरल तमिलनाडु और पुडुचेरी में आज बारिश होने की संभावना है।
 
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय : पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों में एक ट्रफ के रूप में स्थित है जिसकी धुरी मध्य से 3.1 किमी ऊपर, देशांतर 60 डिग्री पूर्व और अक्षांश 25 डिग्री उत्तर के उत्तर में फैली हुई है। एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) मध्य पाकिस्तान पर स्थित है। उत्तर-दक्षिण ट्रफ दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तर आंतरिक तमिलनाडु तक फैला हुआ है, जो आंतरिक महाराष्ट्र और आंतरिक कर्नाटक से होकर गुजर रहा है।ALSO READ: Weather Update: दिल्ली NCR में गर्मी के तेवर हुए तेज, UP बिहार समेत अनेक राज्यों में वर्षा की संभावना
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटे के दौरान मध्यम से हल्की बारिश मध्य महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर में दर्ज हुई है। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हुई है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार और पूर्वी मध्यप्रदेश में दिन और रात का तापमान 1 से 2 डिग्री बढ़ गया है।
 
आज गुरुवार के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार आज गुरुवार, 27 मार्च को गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। केरल, दक्षिण तमिलनाडु और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई में 2 परिवारों के बीच झड़प में 3 लोगों की मौत, 4 घायल

सैन्य भर्ती केंद्र पर आत्मघाती हमला, 13 लोगों की मौत

Operation Sindoor पर अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का विवादित पोस्ट, दिल्ली से गिरफ्तार

Jyoti Malhotra : क्या पहलगाम हमले से जुड़े हैं ज्योति मल्होत्रा के तार, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, होगा पाकिस्तान की साजिश का खुलासा

दुनियाभर में झूठ परोसेगा Pakistan, विदेशों में जाएगा PAK का प्रतिनिधिमंडल, बिलावल भुट्टो करेंगे नेतृत्व

अगला लेख