Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Updates: उत्तर भारत में शीघ्र ही होगी मानसून की एंट्री, भीषण गर्मी से मिलेगी निजात

इस महीने के अंत तक तक उत्तर भारत में छा जाएगा मानसून

Advertiesment
हमें फॉलो करें Latest weather news

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 26 जून 2024 (08:51 IST)
Weather Updates: उत्तर भारत (North India) में मानसून (Monsoon) की एंट्री शीघ्र ही होगी। अब लोगों को भीषण गर्मी (scorching heat) से शीघ्र ही निजात मिलेगी। अब लोगों को सिर्फ अच्छी बारिश (rain) का इंतजार है। दिल्ली-पंजाब और हरियाणा में जल्द बारिश हो सकती है। उत्तर भारत के कई राज्यों में 29 और 30 तारीख तक मानसून सक्रिय हो जाएगा।
 
भीषण गर्मी और लू का दौर बीत चुका है। दिल्ली व यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अब मानसून सक्रिय होने को है। देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब हरियाणा में इस वीकेंड यानी 29-30 जून तक मानसून दस्तक दे देगा। एमपी और बिहार में तो इसकी एंट्री हो चुकी है वहीं पहाड़ी राज्यों हिमाचल और उत्तराखंड में भी 2 से 3 दिन में यह सक्रिय हो जाएगा। हालांकि देश में कई इलाके ऐसे भी हैं, जहां अभी भी गर्मी के तेवर ढीले नहीं पड़े हैं।

 
दिल्ली में सप्ताहांत में बारिश की संभावना : देश की राजधानी दिल्ली में 29 और 30 जून को मानसून एंट्री लेने वाला है। मानसून ने अपनी रफ्तार तेज करते हुए मंगलवार को गुजरात, मध्यप्रदेश, साउथ-ईस्ट राजस्थान और वेस्ट उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों को कवर कर लिया है।
 
मौसम विभाग ने बताया कि 29 जून से 1 जुलाई तक राजधानी में मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। 30 जून और 1 जुलाई को बारिश के साथ आंधी भी आएगी। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में प्री-मानसून बारिश हो रही है, लेकिन यह नमी के स्तर को बढ़ाकर लोगों को परेशान कर रही है। आईएमडी ने बताया कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं।
 
यूपी में भी मानसून सक्रिय : यूपी में भी मानसून सक्रिय हो चुका है। बारिश के साथ उमस ने भी लोगों को परेशान कर दिया है। राहत की बात है कि उत्तरप्रदेश में भी भीषण गर्मी के कहर से छुटकारा मिल गया है। आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। पूर्वी यूपी के कुछ जगहों में भारी बारिश के भी आसार हैं। देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच में भारी बारिश का अनुमान है।

 
मानसून की उत्तरी सीमा वेरावल, राजपीपला, उज्जैन, विदिशा, सिद्धि, चाईबासा, हल्दिया, पाकुड़, साहिबगंज और रक्सौल से होकर गुजर रही है। अब दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तरी अरब सागर और गुजरात राज्य के कुछ और हिस्सों, मध्यप्रदेश के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के शेष हिस्सों, उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड में अगले 3 दिनों के दौरान आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
 
मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर लगभग 70 डिग्री पूर्व देशांतर से 28 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में बनी हुई है। उत्तर हरियाणा और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण 1.5 किलोमीटर तक फैला हुआ है।
 
दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान और उसके आस-पास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। गुजरात तट के पास उत्तर-पूर्व अरब सागर के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
 
गुजरात तट के पास उत्तर-पूर्व अरब सागर के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। गुजरात क्षेत्र, मध्यप्रदेश और दक्षिण-पूर्व उत्तरप्रदेश से होते हुए उत्तर बिहार तक औसत समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किलोमीटर ऊपर एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका बनी हुई है। असम के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। महाराष्ट्र तट से केरल तट तक एक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश हुई। कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण गुजरात और तटीय आंध्रप्रदेश में 1 या 2 स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।
 
पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, दक्षिण राजस्थान, पश्चिम उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पश्चिम उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश हुई।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार आज बुधवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा और गुजरात के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश संभव है। सिक्किम, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
 
ओडिशा, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तटीय आंध्रप्रदेश, दक्षिण-पूर्व और पूर्वी राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।(Photo courtesy: IMD)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

live : स्पीकर चुनाव से पहले ममता नाराज, क्या संसद में देंगी कांग्रेस का साथ?