Weather Updates: यूपी व बिहार से लेकर दिल्ली NCR तक ठिठुरन बढ़ी, राष्ट्रीय राजधानी में AQI 500 पार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 20 नवंबर 2024 (09:02 IST)
Weather Updates: नवंबर माह धीरे-धीरे समापन की ओर अग्रसर हो रहा है और जैसे-जैसे नवंबर माह बीत रहा है, वैसे-वैसे ही ठंड भी बढ़ रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार यूपी-बिहार से लेकर राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) तक ठिठुरन बढ़ने लगी है। इसके साथ ही घना कोहरा भी अब डेरा डाल चुका है।
 
उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ी : आईएमडी के अनुसार उत्तर भारत में चल रहीं ठंडी हवाओं ने अब ठिठुरन बढ़ा दी है। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर की हवा पूरी तरह से जहरीली हो चुकी है और एक्यूआई 500 पार कर चुका है। इस बीच आईएमडी ने आज यानी बुधवार के लिए तापमान में गिरावट की भविष्यवाणी की है।ALSO READ: कश्मीर में हुई बर्फबारी, दिल्ली से अधिक ठंडा इंदौर!
 
अन्य राज्यों के मौसम का हाल : आईएमडी के अनुसार यूपी-बिहार से लेकर उत्तर भारत में धुंध और कोहरे के बीच ठंड दबे पांव आ धमकी है। सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोगों को अब मोटे कंबल निकालने पड़ गए हैं। बगैर स्वेटर के अब दिन-रात नहीं कट रहे हैं। 
 
एमपी में भी बढ़ी ठिठुरन : मध्यप्रदेश में उत्तरी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है और यहां तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आ गई है। पचमढ़ी समेत 4 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।ALSO READ: Weather Updates: दिल्ली में ठंडी हवाओं और कोहरे से बढ़ी सर्दी, UP में कोहरे से 2 लोगों की मौत
 
एक चक्रवाती प्रणाली सक्रिय : कोमोरिन क्षेत्र और उसके पड़ोसी इलाकों में एक चक्रवाती प्रणाली सक्रिय है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी बांग्लादेश पर है। समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर 19 नॉट तक क्रम की जेट स्ट्रीम बीन्स उत्तर-पश्चिम भारत में प्रचलित है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा दर्ज किया गया। आगरा में दृश्यता शून्य रही। रायलसीमा, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, केरल और गुजरात के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।
 
हरियाणा के हिसार में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.1°C रिकॉर्ड किया गया। अरुणाचल प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 5°C या उससे अधिक दर्ज किया गया। उत्तर-पूर्व भारत, पूर्वी उत्तरप्रदेश, पूर्वी मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, केरल और पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में यह सामान्य से 3-5°C अधिक रहा।
 
पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3°C की गिरावट आई। तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में रहा।ALSO READ: Weather Updates: पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने किया अलर्ट
 
स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार आज बुधवार, 20 नवंबर को दिल्ली और एनसीआर के वायु गुणवत्ता सूचकांक में कोई खास सुधार की उम्मीद नहीं है। इसके बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में बने रहने की आशंका है। पश्चिमी उत्तरप्रदेश में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है।
 
कहां होगी बारिश व कहां रहेगा कोहरा? : मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 20 नवंबर को उत्तरप्रदेश में घने से बहुत घना कोहरा छा सकता है। तमिलनाडु के तटीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो बार भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभावना है। कर्नाटक के दक्षिणी तट पर छिटपुट हल्की बारिश संभव है। यूपी के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान ने तोड़ा यु्द्ध विराम, भारतीय सेना को मिला कड़ी कार्रवाई का आदेश

भारत का मोस्टवांटेड आतंकी यूसुफ अजहर हवाई हमले में ढेर, कंधार विमान अपहरण कांड का था मुख्य षड्यंत्रकर्ता

पाकिस्तान के हर दुस्साहस का निर्णायक जवाब मिलेगा : भारतीय सेना

सिंधु जल संधि ‍निलंबन समेत अन्य प्रतिबंध पाकिस्तान पर लागू रहेंगे

सरकार की वेबसाइटों को बनाया जा रहा निशाना, महाराष्ट्र के साइबर विशेषज्ञों ने किया अलर्ट

अगला लेख
More