Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश से कांपेगा उत्तर भारत, दिल्ली में कड़ाके की ठंड

पहाड़ी राज्यों में घने कोहरे की संभावना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 16 दिसंबर 2024 (08:57 IST)
Weather Update: मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव आ रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी (snowfall) और बारिश (rain) से उत्तर भारत कांप जाएगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार एक फ्रेश पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों पर फिर से बर्फबारी और बारिश की संभावना बढ़ गई है और इसकी वजह से उत्तर भारत के मैदानी भागों में कड़ाके की ठंड के साथ-साथ शीतलहर (cold wave) चलने की संभावना है। आने वाले दिनों में दिल्ली में भी पारा गिरने की संभावना है।
 
दिल्ली-एनसीआर में पारा गिरा : दिल्ली-एनसीआर सहित आसपास के राज्यों में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आईएमडी के अनुसार इसकी वजह से साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले 24 से 48 घंटे दक्षिणी राज्यों के लिए गंभीर रहेंगे, यहां भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
 
आईएमडी के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से पहाड़ों पर फ्रेश बर्फबारी के साथ ही बारिश की भी संभावना बढ़ गई है। आईएमडी के अनुसार इसकी वजह से उत्तर भारत के मैदानी भागों में तापमान और भी गिरने की संभावना बढ़ेगी। मौसम विभाग ने दिल्ली सहित उत्तर भारत के राज्यों में शीतलहर के साथ-साथ गंभीर शीतलहर की स्थिति पैदा होने की संभावना जताई है।
 
पहाड़ी राज्यों में घने कोहरे की संभावना : मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मैदानी राज्यों के सांसद हिमालयी राज्यों में घने कोहरे की संभावना है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तरप्रदेश में रात और सुबह के समय घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
 
इन राज्यों में चलेगी शीतलहर : आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में शीतलहर चलने की संभावना ज्यादा है। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में गंभीर शीतलहर की संभावना जताई है। साथ ही दिल्ली एनसीआर, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा और मध्य महाराष्ट्र के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट बालटिस्तान और मुजफ्फराबाद में शीतलहर की स्थिति संभावना है।
 
दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का अलर्ट : मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण भारत के राज्यों में आने वाले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना है। तमिलनाडु के विभिन्न क्षेत्रों में 17 और 18 दिसंबर को बारिश से अत्यंत बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि केरल में 18 और 19 दिसंबर को भारी बारिश हो सकती है। वहीं, अगले 24 घंटे में पोस्ट आंध्र प्रदेश रॉयल सीमा में भारी बारिश की संभावना है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन और पाकिस्तान को लेकर सेना प्रमुख ने दिया बड़ा बयान

सशक्त नारी से ही प्रदेश और देश बन रहा सशक्त और समृद्ध : डॉ. मोहन यादव

UP में बड़ी नकल का खुलासा, प्रिंसीपल के घर में दे रहे थे परीक्षा, उत्तर पुस्तिका समेत 14 लोग गिरफ्तार

भाजपा के लिए काम कर रहे हैं कांग्रेस नेता, राहुल गांधी ने दी कड़ी चेतावनी

महिला दिवस पर कांग्रेस ने पंजाब की AAP सरकार को याद दिलाया यह वादा

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी ने युवाओं में भरा जोश, 5 लाख रुपए का ब्याज मुक्त ऋण देते हुए बोले प्रगति के रास्ते से हटा हर बैरियर

राजा भैया के खिलाफ दिल्ली में FIR, पत्नी ने लगाए शारीरिक और मानसिक क्रूरता के आरोप

PM मोदी ने चुनावी परिदृश्य में सत्ता विरोध को सत्ता समर्थन में बदला

Kathua Murder Case : हत्याकांड को लेकर केंद्रीय मंत्री ने दिया यह बयान, गृह सचिव ने की स्थिति की समीक्षा

मैच के दौरान लगाए थे भारत विरोधी नारे, पुलिस एक्शन के बाद परिवार ने किया दावा, पढ़िए क्या है पूरा मामला

अगला लेख
More