Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम अपडेट, जानें आपके शहर में क्या हैं भाव

देश में हर रोज सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम अपडेट, जानें आपके शहर में क्या हैं भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 9 मई 2024 (09:15 IST)
Petrol Diesel Price: देशी तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए दाम अपडेट करती हैं। भारत में वैश्विक बाजार क्रूड ऑइल (Crude Oil) की कीमतों के आधार पर देश में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के भाव तय होते हैं। वर्तमान में इनकी कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं।

 
पिछले हफ्ते क्रूड ऑइल की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, हालांकि इसका असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ा है। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) से पहले 14 मार्च 2024 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 रुपए की गिरावट की गई थी।
 
देश के प्रमुख नगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम: राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.76 रुपए और डीजल  87.66, मुंबई में पेट्रोल  104.19 रुपए और डीजल  92.13, कोलकाता में पेट्रोल  103.93 और डीजल 90.74, चेन्नई में पेट्रोल  100.73 रुपए और डीजल  92.32 तथा बेंगलुरु में पेट्रोल 99.82 और डीजल 85.92 रुपए प्रति लीटर है।

 
अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत: नोएडा में पेट्रोल 94.81 और डीजल 87.94, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.18 और डीजल 88.03, चंडीगढ़ में पेट्रल 94.22 और डीजल 82.38, हैदराबाद में पेट्रोल 107.39 और डीजल 95.63, जयपुर में पेट्रोल 104.86 और डीजल 90.34, पटना में पेट्रोल 105.16 और डीजल 92.03 और लखनऊ में पेट्रोल 94.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.74 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।

 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
SMS के जरिये पता करें पेट्रोल-डीजल की कीमत (Check Fuel Prices By SMS)
अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव आप एसएसएस के जरिए भी पता कर सकते हैं। अगर आप इंडियन ऑइल के कस्टमर हैं तो आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। अगर आप BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के नए दाम की जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं अगर आप HPCL के कस्टमर हैं तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Updates: बाड़मेर में तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड, कई राज्‍यों में मूसलधार बारिश का अलर्ट