एमपी में बढ़े और यूपी में घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अन्य नगरों में क्या हैं भाव

Webdunia
शुक्रवार, 3 नवंबर 2023 (11:31 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोई खास बदलाव नहीं है। डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) शुक्रवार सुबह 6 बजे के करीब 82.58 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड 86.92 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े और उत्तरप्रदेश में घटे हैं।
 
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की कीमत में 50 पैसे की कटौती दिख रही है, वहीं डीजल की कीमत यहां 49 पैसे कम हुई है। झारखंड में पेट्रोल और डीजल दोनों 26 पैसे सस्ते हुए हैं। हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और उत्तरप्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं। दूसरी ओर पंजाब में पेट्रोल की कीमत में 22 पैसे डीजल में 21 पैसे की बढ़ोतरी है। मध्यप्रदेश में पेट्रोल 25 और डीजल 22 पैसे महंगा हुआ है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.76, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.77 और डीजल 94.37 रुपए प्रति लीटर रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.59 और डीजल 89.76, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर हो या है।पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान पर कभी भी हमला कर सकता है भारत, रक्षा मंत्री के बयान से मची खलबली

Gold : अक्षय तृतीया से पहले सोने में बड़ी गिरावट, जानिए कितनी है कीमत, ग्राहकों के लिए लुभावने ऑफर्स

PoK में मची खलबली, एक्शन की आहट से घबराया पाकिस्तान, 42 लॉन्च पैड की पहचान, बिलों में छुपे आतंकी

कैमरे में कैद हुआ पहलगाम हमले का दिल दहलाने वाला मंजर, गोलियों की गड़गड़ाहट और खौफ में चीखते-भागते पर्यटक

पहलगाम का बदला, मई में हो सकता है भारत-पाकिस्तान युद्ध? सैन्य कार्रवाई की जमीन तैयार कर रही है मोदी सरकार

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान में बाघों का कुनबा बढ़ा, 72 घंटे में 10 शावकों का जन्म

उज्जैन में जैन स्थानक पर पत्थरबाजी, साध्वियों की सुरक्षा खतरे में, पढ़िए पूरा मामला

नीतीश ने सूर्यवंशी की सराहना करते हुए 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की

चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से, CM पुष्कर धामी के कलेक्टरों को निर्देश

NSG, BSF, CRPF, SSB की बैठक में बन गया पाकिस्तान की तबाही का प्लान

अगला लेख
More