Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एमपी में हुआ सस्ता ईंधन, जानिए देश के अन्य नगरों में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के भाव

हमें फॉलो करें एमपी में हुआ सस्ता ईंधन, जानिए देश के अन्य नगरों में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के भाव
नई दिल्ली , बुधवार, 22 नवंबर 2023 (09:25 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सपाट नजर आ रही हैं। बुधवार सुबह 6 बजे के करीब डब्ल्यूटीआई क्रूड 77.74 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड 82.45 डॉलर प्रति बैरल पर व्यापार कर रहा है। मध्यप्रदेश, गोवा और महाराष्ट्र में भी ईंधन के दामों में मामूली गिरावट नजर आ रही है।
 
तेल कंपनियों ने जारी किए ताजा भाव : भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन होता है। पंजाब में पेट्रोल की कीमत 27 पैसे और डीजल का भाव 25 पैसे बढ़ गया है। उत्तरप्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 25-25 पैसे का इजाफा हुआ है।
 
इसी प्रकार पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल 44 और डीजल 41 पैसे महंगा होकर बिक रहा है। इसके अलावा राजस्थान, कर्नाटक, केरल और बिहार में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में तेजी आई है। दूसरी ओर झारखंड में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 22-22 पैसे की गिरावट है। मध्यप्रदेश, गोवा और महाराष्ट्र में भी ईंधन के दामों में मामूली गिरावट नजर आ रही है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 90.08, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.74 और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर के भाव हो गया है।
 
इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.59 और डीजल 89.76, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.54 और डीजल 94.32, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है भावों में परिवर्तन : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रेस्क्यू ऑपरेशन का 11वां दिन, टनल में 32 मीटर तक डले पाइप, अब वर्टिकल ड्रिलिंग मशीन से खुदाई