Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल के भावों में तेजी से बढ़े पेट्रोल डीजल के भाव, जानें क्या हैं ताजा कीमतें

हर सुबह 6 बजे होता है ईंधन के दामों में संशोधन

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल के भावों में तेजी से बढ़े पेट्रोल डीजल के भाव, जानें क्या हैं ताजा कीमतें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 1 मार्च 2024 (12:26 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिर से हल्की तेजी देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड (Brent crude) गुरुवार सुबह 6 बजे 82.30 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इस बीच भारतीय  तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में नई दिल्ली में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है।
 
आंध्रप्रदेश, असम, बिहार और छत्तीसगढ़ समेत कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं जबकि हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक और तेलंगाना में ईंधन की कीमतें घटी हैं। आइए जानते हैं अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट क्या हैं।

 
प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम : दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.76 और डीजल 89.93, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.62 और डीजल 89.81, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Paytm ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के साथ अंतर कंपनी समझौते किए खत्म