Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी, टंकी फुल कराने से पहले जानें भाव

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी, टंकी फुल कराने से पहले जानें भाव
, शनिवार, 9 सितम्बर 2023 (09:45 IST)
Petrol Diesel Price: आज शनिवार के लिए देशभर में पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) के नए दाम जारी हो गए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अगर कच्चे तेल की कीमतों में आज जोरदार तेजी देखने को मिली है। कच्चे तेल (crude oil) की अंतरराष्ट्रीय कीमतों (Crude Oil Price) के मुताबिक भारत में ईंधन की कीमत को तय किया जाता है।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑइल) की कीमतों में आज तेजी आई है। आज अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.81 फीसदी की तेजी के साथ 90.65 डॉलर प्रति बैरल के लेवल पर कारोबार कर रहा है, वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 87.51 डॉलर प्रति बैरल हैं। इस बीच भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के आज के नए भाव जारी कर दिए हैं।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, चंडीगढ़ में 96.20 और डीजल 84.26 रुपए, 
भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपए और डीजल 93.90 रुपए, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर के भाव बिक रहा है। 
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुनी हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

G20 Summit: आम सहमति बनाने में कितने कामयाब होंगे मोदी?