Petrol Diesel Prices: कच्‍चे तेल की कीमतें फिर बढ़ने लगीं, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के भाव

Petrol Diesel
Webdunia
बुधवार, 2 अगस्त 2023 (09:20 IST)
Petrol Diesel Prices: वैश्विक बाजार (global market) में कच्‍चे तेल की कीमतें एक बार फिर बढ़ने लगी हैं। कच्चे तेल का भाव लगातार बढ़ते जा रहा है। इसके भाव अब 86 डॉलर के करीब पहुंच गए हैं। इस बीच आज बुधवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों (government oil companies) ने नए भाव जारी कर दिए हैं। इससे पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) की कीमतों पर भी असर पड़ा है। आज कई शहरों में कीमतें बदल गई हैं।
 
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार नोएडा में पेट्रोल 11 पैसे सस्‍ता होकर 96.65 रुपए लीटर बिक रहा है। डीजल भी यहां 11 पैसे गिरकर 89.82 रुपए लीटर हो गया है। यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 15 पैसे गिरावट के साथ 96.42 रुपए लीटर और डीजल 14 पैसे गिरकर 89.82 रुपए लीटर हो गया है।
 
बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल आज 11 पैसे सस्‍ता होकर 107.48 रुपए लीटर हो गया है जबकि डीजल 10 पैसे गिरकर 94.26 रुपए लीटर बिक रहा है। कच्‍चे तेल की कीमतों में भी उछाल आया है। कच्‍चे तेल का भाव बढ़कर 85.80 डॉलर प्रति बैरल के भाव चल रहा है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी वैश्विक बाजार में 82.80 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।
 
महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव: देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार पटना में पेट्रोल 107.48 और डीजल 94.26, नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82 और लखनऊ में पेट्रोल 96.42 और डीजल 94.26 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है बदलाव: हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सेक्‍स हाइवे पर नेताजी की डर्टी पिक्‍चर, अब सेक्‍स कांड में धाकड़ खुलासा, कौन है वीडियो में दिख रही महिला?

कौन हैं अनुष्का यादव, जिनके साथ 12 साल से रिलेशन में लालू पुत्र तेज प्रताप

प्रधानमंत्री को 60 लाख रुपए चाहिए, 1971 का एक सनसनीखेज घोटाला, जिसने देश को हिला दिया था

न तो सद्भावना है और न ही मि‍त्रता, फिर सिंधु जल संधि कैसी

लव जिहादी मोहसिन के दोनों भाई फरार, पूरा परिवार पुलिस के रडार पर

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान सरकार से बातचीत करना व्यर्थ, सेना के साथ करना चाहता हूं बातचीत : इमरान खान

Chhattisgarh : दुर्ग में अवैध रूप से रह रहीं 2 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

Karnataka : बेलगावी में मठ का प्रमुख बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का विवादित बयान, बोले- हमले के दौरान महिलाएं अगर हाथ जोड़ने की बजाय मुकाबला करतीं तो...

Corona के नए वैरिएंट से डरने की जरूरत नहीं, सावधानी अब भी जरूरी

अगला लेख