Petrol Diesel Prices : क्रूड ऑइल हुआ 75 डॉलर के पार, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के भाव

Webdunia
सोमवार, 22 मई 2023 (09:19 IST)
Petrol Diesel Prices। नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजार (global market) में कच्‍चे तेल की कीमतों में कमी नजर आ रही है और यह एक बार फिर 75 डॉलर प्रति बैरल के आसपास व्यापार कर रहा है। सरकारी तेल कंपनियों (government oil companies) की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में सोमवार सुबह बदलाव देखा जा रहा है।
 
आज कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव नजर आ रहा है। लेकिन दिल्‍ली-मुंबई (Delhi-Mumbai) जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार गौतमबुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में पेट्रोल आज सुबह 6 पैसे महंगा होकर 96.65 रुपए लीटर हो गया जबकि डीजल 5 पैसे चढ़कर 89.86 रुपए लीटर बिक रहा है। यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल आज 10 पैसे सस्‍ता होकर और 96.47 रुपए लीटर पहुंच गया है। इसके अलावा डीजल भी 9 पैसे गिरकर 89.56 रुपए लीटर बिक रहा है।
 
कच्‍चे तेल की कीमतों में भी गिरावट दिख रही है। कच्‍चे तेल का भाव टूटकर 75.64 डॉलर प्रति बैरल हो चुका है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी आज गिरावट के साथ 71.60 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 और कोलकाता में पेट्रोल 106.03और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.86, गाजियाबाद में पेट्रोल 96.23और डीजल 89.75 प्रति लीटर और लखनऊ में पेट्रोल 96.47और डीजल 89.56 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश

बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

रूस ने कर दिया खुलासा, Pakistan के खिलाफ कौनसा बड़ा एक्शन लेने वाला है भारत

पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किया एयरस्पेस, कहा- पानी रोका तो युद्ध माना जाएगा

पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, बुरी तरह भड़के मोदी

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: झुलसा देने वाली गर्मी, 12 राज्यों में लू का अलर्ट, पूर्वोत्तर और मध्यभारत में बारिश

LIVE: बांदीपोरा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

क्या है शिमला समझौता? पाकिस्तान के कदम से क्या होगा दोनों देशों पर असर

पानी रोका तो बर्बाद हो जाएगा पाकिस्तान, 5 बिन्दुओं से समझें सिंधु जल संधि की कहानी

वैष्णो देवी मार्ग पर फर्जी पहचान से टट्टू सेवा दे रहे थे, 2 गिरफ्तार

अगला लेख
More