Petrol Diesel Prices : क्रूड के दाम फिर चढ़े, जानिए क्या हैं पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

Webdunia
बुधवार, 22 मार्च 2023 (10:35 IST)
नई दिल्‍ली। कच्चे तेल की कीमतों ने वैश्विक बाजार में फिर छलांग मारी है और यह करीब 2 डॉलर महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से बुधवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में भी बदलाव देखा जा रहा है। नोएडा से लखनऊ तक पेट्रोल की कीमतों में परिवर्तन हुआ है लेकिन दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
 
नोएडा में पेट्रोल 27 पैसे महंगा होकर 96.92 रुपए लीटर पहुंच गया और डीजल भी 26 पैसे चढ़कर 90.08 रुपए लीटर हो गया है। गाजियाबाद में पेट्रोल 32 पैसे सस्‍ता हुआ और 96.26 रुपए लीटर हो गया है जबकि डीजल 30 पैसे गिरकर 89.45 रुपए लीटर पहुंच गया है। यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 14 पैसे सस्‍ता होकर 96.43 रुपए लीटर बिक रहा जबकि डीजल 13 पैसे गिरकर 89.63 रुपए लीटर हो गया है।
 
कच्‍चे तेल की कीमतों में पिछले 24 घंटों के दौरान खासा बदलाव आया है और यह75.05 डॉलर प्रति बैरल के भाव चल रहा है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी वैश्विक बाजार में बढ़कर 69.33 डॉलर प्रति बैरल है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27,
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव हो गया है। इसी प्रकार गाजियाबाद में पेट्रोल 96.26 और डीजल 89.45, लखनऊ में पेट्रोल 96.43 और डीजल 89.63 और नोएडा में पेट्रोल 96.92 और डीजल 90.08 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

छतरपुर में BJP मेंबर बनने से इनकार करने पर पिटाई, 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा

योगी आदित्यनाथ बोले कि पहले जो अशांति फैलाते थे, वे अब बेचैन हैं

10 साल बाद जम्मू कश्मीर में चुनाव, रोचक तथ्य जानकर हो जाएंगे हैरान

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Jammu and Kashmir Assembly Elections: पहले चरण में 35 हजार से अधिक कश्मीरी पंडित मतदान के पात्र

अगला लेख
More