Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Saturday, 24 May 2025
webdunia

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल के दाम गिरे, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के भाव

Advertiesment
हमें फॉलो करें New prices of petrol diesel
, बुधवार, 22 फ़रवरी 2023 (09:34 IST)
नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में पिछले 24 घंटे के दौरान करीब 1 डॉलर की गिरावट आई है। आज बुधवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी इसका प्रभाव दिखा है और आज कई शहरों में तेल के दाम नीचे आए हैं। दिल्‍ली-मुंबई सहित देश चारों महानगरों में तेल के दाम स्थिर हैं।
 
सरकारी तेल कंपनियों से मिली जानकारी के अनुसार यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में आज सुबह पेट्रोल के भाव 41 पैसे बढ़कर 96.99 रुपए लीटर पहुंच गए जबकि डीजल 41 पैसे महंगा होकर 90.16 रुपए लीटर हो गया है। यूपी की राजधानी लखनऊ में आज पेट्रोल के भाव 9 पैसे गिरे और 96.48 रुपए लीटर बिक रहा जबकि डीजल 9 पैसे गिरकर 89.67 रुपए लीटर हो गया है।
 
कच्‍चे तेल के दामों में बीते 24 घंटे में गिरावट दिखी है। कच्‍चे तेल का भाव करीब 1 डॉलर गिरकर 82.78 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी 1 डॉलर गिरावट के साथ 76.16 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। दूसरी दोर नोएडा में पेट्रोल 96.99 और डीजल 90.16 और पटना में पेट्रोल 107.54 और डीजल 90.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने किया समान नागरिक संहिता का समर्थन