Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के खुदरा भाव जारी, तेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 9 दिसंबर 2024 (10:10 IST)
Petrol Diesel Prices: भारतीय सरकारी कंपनियों ने आज सोमवार के लिए देशभर में पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के खुदरा भाव जारी कर दिए हैं। आज यूपी से बिहार तक कई जिलों में तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है जबकि कुछ जिलों में तेल के दाम बढ़ गए हैं। दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वैश्विक बाजार (global market) में भी कच्‍चे तेल की कीमतों में नरमी दिख रही है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के नए भाव हुए जारी, जानें आपके शहर के ताजा भाव
 
कच्‍चे तेल (Crude oil) की कीमतों में भी गिरावट दिख रही है। ब्रेंट क्रूड (Brent crude) का भाव गिरावट के साथ 71.12 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई (WTI) का भाव भी बढ़कर 67.21 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 प्रति लीटर के भाव मिल रहा है।ALSO READ: Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के दाम के दामों में हुआ बदलाव, जानें ताजा कीमतें
 
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : गाजियाबाद में पेट्रोल 94.70 और डीजल 87.81, नोएडा में पेट्रोल 94.77 और डीजल 87.89 और पटना में पेट्रोल 105.23 और डीजल 92.09 प्रति लीटर हो गया है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

रूस ने कहा, आश्चर्य है ट्रंप ने जेलेंस्की को थप्पड़ क्यों नहीं मारा

PF के बाद आमजन से जुड़ी इन योजनाओं पर झटका दे सकती है केंद्र सरकार

UP के CM ने नहीं पढ़ी उर्दू तो फिर वैज्ञानिक क्यों नहीं बने, योगी पर असदुद्दीन ओवैसी का तंज

Bank holidays in March 2025: मार्च में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद, जान लीजिए कब हैं छुट्टियां

2000 रुपए के 98.18 प्रतिशत नोट आए वापस, RBI ने किया खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई, MP के मंत्री प्रहलाद पटेल का बयान

किसानों को 5 रुपए में मिलेगा बिजली का स्थाई कनेक्शन, CM यादव ने किया ऐलान

Uttarakhand : माणा हिमस्खलन में लापता 4 मजदूरों में से 3 के शव मिले, 1 की तलाश जारी

कौन थीं हिमानी नरवाल? राहुल गांधी के साथ की थी भारत जोड़ो यात्रा, सूटकेस से मिला शव

क्या 8 मार्च को दिल्ली की महिलाओं के खाते में आएंगे 2500 रुपए?

अगला लेख
More