Petrol Diesel Prices: Crude oil के दाम फिर बढ़े, जानें क्या हैं देश में पेट्रोल डीजल के भाव

हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 21 सितम्बर 2024 (10:08 IST)
Petrol Diesel Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के बाद कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी हो रही है। आज यानी 21 सितंबर, शनिवार को कारोबार बाजार में ब्रेंट क्रूड 74.49 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 71.92 डॉलर प्रति बैरल है जबकि भारतीय सरकारी तेल कंपनियों की बात करें तो सभी महानगरों में ईंधन के भाव स्थिर हैं।
 
हर सुबह 6 बजे भारतीय ऑइल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा मार्केट में कच्चे तेल के आधार पर पेट्रोल और डीजल के भाव तय किए जाते हैं। आइए जान लेते हैं कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्या है?

ALSO READ: Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल के भावों में हल्की तेजी, जानें क्या हैं पेट्रोल डीजल के ताजा दाम
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल और डीजल के भाव : नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 और डीजल 91.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपए और डीजल के भाव 92.34 रुपए प्रति लीटर के भाव बिक रहा है।

ALSO READ: Petrol Diesel Prices: Crude Oil के भावों में आई तेजी, जानें क्या हैं पेट्रोल डीजल के ताजा भाव
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख
More