अमेरिका में ट्रंप की ताजपोशी के साथ ही बढ़े क्रूड ऑइल के भाव, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा दाम

देश के चारों महानगरों में तेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा जा रहा है, लेकिन इस दौरान देश के कुछ हिस्सों में कीमतें घट-बढ़ गई हैं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 21 जनवरी 2025 (12:06 IST)
Petrol-Diesel Prices: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप (donald trump) की राष्ट्रपति पद पर ताजपोशी के साथ ही कच्चे तेल (Crude Oil) में तेजी देखने में आ रही है। इसी बीच सरकारी तेल कंपनियों (Indian Oil Companies) ने आज सुबह 6 बजे दिल्ली-मुंबई और यूपी-बिहार समेत देश के सभी राज्‍यों में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव कर दिया है। हालांकि देश के चारों महानगरों में तेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा जा रहा है, लेकिन इस दौरान देश के कुछ हिस्सों में कीमतें घट-बढ़ गई हैं।ALSO READ: Petrol Diesel: क्रुड ऑइल के भावों में उतार चढ़ाव जारी, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा भाव
 
ताजा कीमतों के अनुसार आंध्रप्रदेश में पेट्रोल 0.81 पैसे सस्ता हो गया है, वहीं महाराष्ट्र और मणिपुर में भी ईंधन के दाम कम हुए हैं। उधर मिजोरम, झारखंड, केरल और कर्नाटक समेत कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम मामूली रूप से बढ़ गए हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें क्या हैं?
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं भाव
 
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : गाजियाबाद में पेट्रोल 94.58 और डीजल 87.67, नोएडा में पेट्रोल 94.87 और डीजल 88.01, लखनऊ में पेट्रोल 94.57 और डीजल 87.67 और पटना में पेट्रोल 105.73 और डीजल 92.56 रुपए प्रति लीटर हो गया है।ALSO READ: Petrol-Diesel: पेट्रोल डीजल के ताजा दाम जारी, जानें आपके नगर में कीमतें
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां (oil marketing companies) पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू (New rates) हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है।
 
दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है : पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी (excise duty), डीलर कमीशन (dealer commission), वैट (VAT) और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका ने भारतीय महिलाओं और बच्चो को बख्शा, पुरुष को लगाई बेड़ियां

Earthquake: दिल्ली NCR में भूकंप के बाद लोग दहशत में, सुनाई आपबीती

GIS 2025: जीआईएस में ओडीओपी एक्स-पो से लोकल उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

MP: 1 अप्रैल से नए लो alcoholic beverage bars खुलेंगे, 19 स्थानों पर शराब की बिक्री बंद होगी

Jamui News: बिहार के जमुई में दो पक्षों में तनाव, ईंट-पत्थर चले, इंटरनेट बंद

अगला लेख
More