Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol-Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए ताजा भाव, जानें आपके शहर में क्या हैं कीमतें

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

हमें फॉलो करें Petrol-Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए ताजा भाव, जानें आपके शहर में क्या हैं कीमतें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 30 मई 2024 (11:31 IST)
Petrol-Diesel Prices: तेल कंपनियों ने देशभर में आज गुरुवार के लिए पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) के नए दाम जारी कर दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑइल (crude oil) की कीमतों के आधार पर देश में ईंधन की कीमतें तय होती हैं। राज्य सरकारें पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) पर अपने-अपने स्तर से वैट (VAT) और अन्य कर लगाती हैं जिस वजह से इनकी कीमतें भी देशभर में अलग-अलग होती हैं।
 
देश में पेट्रोल-डीजल के नए दाम रोजाना सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं। आज देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 10 पैसे की मामूली बढ़ोतरी हुई है।

 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के नए दाम : राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21 और डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76 तथा चेन्नई में पेट्रोल 100.85 और डीजल 92.43 रुपए प्रति लीटर के भाव बिक रहा है।
 
अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव : नोएडा में पेट्रोल 94.79 और डीजल 87.83, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76, गाजियाबाद में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.75, मुजफ्फरनगर में पेट्रोल 94.63 और डीजल 87.72, मेरठ में पेट्रोल 94.43 और डीजल 87.49, जोधपुर में पेट्रोल 94.43 और डीजल 91.20, जयपुर में पेट्रोल 104.88 और डीजल 90.36 और पटना में पेट्रोल 105.18 और डीजल 92.04 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।

 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शेयर बाजार में लगातार 5वें सत्र में गिरावट जारी रही, सेंसेक्स 316 और निफ्टी 103 अंक फिसला