शहीद औरंगजेब का आखिरी वीडियो वायरल, बंदूक के दम पर सवाल पूछ रहे थे आतंकी, नहीं था कोई खौफ

Webdunia
शनिवार, 16 जून 2018 (07:40 IST)
श्रीनगर। जम्मू के पुलवामा से गुरुवार को भारतीय सेना के जवान औरंगजेब को अगवा कर गोली मार दी थी। वह ईद मनाने अपने घर जा रहा था। इस बीच शहीद जवान औरंगजेब का एक वीडियो सोशल मीडिया बेहद तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आतंकी औरंगजेब से बंदूक के बल पर सवाल पूछते दिखाई दे रहे हैं लेकिन इस बहादुर जवान के चेहरे पर कोई खौफ नहीं दिखाई दे रहा है। 
 
आतंकियों ने शहीद जवान को यातनाएं देने वाला यह वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। यह वीडियो औरंगजेब को गोली मारने से पहले बनाया गया है। इस वीडियो में शहीद जवान आतंकियों के सवाल का बेबाकी से जवाब दे रहे हैं। आतंकी उनसे पूछता कि तुम मेजर शुक्ला के गार्ड हो इस पर औरंगजेब हां में जवाब देते हैं।
 
आतंकी वसीम, तल्हा, समीर और कुछ अन्य आतंकियों को मार गिराने के अभियान में उसकी व मेजर शुक्ला की भूमिका पर सवाल पूछ रहे हैं। जवान के कपड़ों पर मिट्टी लगी हुई थी। चेहरे पर भी मारपीट के निशान साफ नजर आ रहे थे। 
 
उल्लेखनीय है कि पुलिस और सेना के संयुक्त दल को औरंगजेब का शव कालम्पोरा से करीब 10 किलोमीटर दूर गुस्सु गांव में मिला था। उनके सिर और गर्दन पर गोलियों के निशान थे। 4 जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फेंटरी के औरंगजेब फिलहाल शोपियां के शादीमार्ग स्थित 44 राष्ट्रीय राइफल में तैनात थे।
 
अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब नौ बजे यूनिट के सैनिकों ने एक कार को रोककर चालक से औरंगजेब को शोपियां तक छोड़ने को कहा। आतंकवादियों ने उस वाहन को कालम्पोरा में रोका और जवान का अपहरण कर लिया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

अगला लेख
More