लालू ने लगाया भाजपा और आरएसएस पर ये आरोप...

Webdunia
मंगलवार, 8 अगस्त 2017 (19:39 IST)
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि वह और उनका परिवार भी उनके निशाने पर है। 
              
यादव ने राजद विधायक दल के नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को जनादेश अपमान यात्रा पर रवाना करने के बाद कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद से देश में अघोषित रुप से इमरजेंसी लगा दी गई है। उन्होंने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष गांधी के साथ ही उनके और उनके परिवार को भी टारगेट किया गया है। 
             
राजद अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा और आरएसएस ने अपने सभी विरोधियों को निशाना बनाकर रखा है और एक-एक कर सबको अपने रास्ते से हटाना चाहता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उन्होंने पलटूराम और आस्तीन का सांप करार देते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार में भाजपा की दाल नहीं गल रही थी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने स्पष्ट रूप से कहा था कि उन्होंने बिहार में महागठबंधन की सरकार को नहीं तोड़ा है, बल्कि कुमार ने स्वयं ही भाजपा से हाथ मिलाया है। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

हादसे के बाद जागा दिल्ली रेल प्रशासन, सुरक्षा बढ़ाई, फुटओवर ब्रिज पर बेवजह खड़े होने पर रोक

डोनेशन में भी BJP टॉप पर, ADR की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए 2023-24 में किस पार्टी को मिला कितना चंदा

कॉर्बेट पार्क में पकड़ा गया हमलावर बाघ, 2 व्यक्तियों पर किया था हमला

Supreme Court ने पूजा स्थल अधिनियम से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई अप्रैल तक के लिए टाली

GIS 2025: मध्यप्रदेश लॉजिस्टिक्स पॉलिसी-2025 लिखेगी प्रदेश की समृद्धि का नया अध्याय

अगला लेख
More