वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 14 दिसंबर 2024 (11:10 IST)
advani news in hindi : वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को शनिवार को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि आडवाणी चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर है।
 
बताया जा रहा है कि वह न्यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में हैं। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि आडवाणी को अभी अस्पताल में क्यों भर्ती कराया गया है।
 
पूर्व उप प्रधानमंत्री (96) को करीब दो दिन पहले अस्पताल लाया गया था। उन्हें इस साल की शुरुआत में भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
96 वर्षीय आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची में हुआ था। उन्होंने 2002 से 2004 तक भारत के 7वें उप प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। वे भारतीय जनता पार्टी के सह-संस्थापकों में से एक हैं। मोदी सरकार ने उन्हें इसी वर्ष भारत रत्न सम्मान से नवाजा है।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

RSS की नई इमारत की तरह हमारे कार्यों में भी भव्यता होनी चाहिए : मोहन भागवत

Prayagraj Mahakumbh : बीओडी बढ़ने से स्नान के लिए असुरक्षित है संगम का पानी, सरकार के आंकड़ों से हुआ खुलासा

MP में टैक्स फ्री हुई फिल्म छावा, CM मोहन यादव ने किया ऐलान

MP के CM मोहन यादव ने दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता को दी बधाई

MP : धान उत्पादकों के लिए खुशखबरी, CM यादव ने किया प्रोत्साहन राशि का ऐलान

अगला लेख
More