अब लद्दाख में घुसे चीनी सैनिक, सुरक्षाबलों ने खदेड़ा

Webdunia
सोमवार, 9 अप्रैल 2018 (11:58 IST)
डोकलाम हो या अरुणाचल प्रदेश पड़ोसी चीन कभी भी अपनी हरकतें नहीं छोड़ता। ताजा मामले में चीनी सैनिकों ने लद्दाख क्षेत्र में घुसपैठ की। हालांकि भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने चीनियों को खदेड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चीनी सैनिक लद्दाख में पैंगोंग झील के पास 6 किलोमीटर अंदर तक भारत की सीमा में घुस गए। यह जानकारी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने गृह मंत्रालय को सौंपी एक रिपोर्ट में दी है।

एक जानकारी के मुताबिक चीन ने पिछले एक महीने में करीब 20 बार भारत की सीमा में घुसपैठ की। आईटीबीपी की रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने उत्तरी पैंगोंग झील के पास गाड़ियों के जरिए 28 फरवरी, 7 मार्च और 12 मार्च 2018 को घुसपैठ की। मगर आईटीबीपी के विरोध के चलते चीनी सैनिक लौट गए।

पैंगोंग का ये वही इलाका है, जहां पर पिछले साल अगस्त के महीने में चीनी सैनिकों ने भारतीय सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी की थी। गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश के असफिला क्षेत्र पर चीन ने अपना दावा ठोंकते हुए में भारतीय सेना की पेट्रोलिंग पर कड़ी आपत्ति जताई है। उसने इस क्षेत्र में भारतीय सेना की पेट्रोलिंग को अतिक्रमण करार दिया है। हालांकि भारतीय पक्ष की चीन की इस आपत्ति को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

आरजी कर करप्शन केस में 6 स्थानों पर ED की रेड, TMC विधायक पर भी कसा शिकंजा

केजरीवाल के बाद कौन संभालेगा दिल्ली की कमान? 12 बजे विधायक दल की बैठक में फैसला

उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा गहरे दबाव का क्षेत्र, 13 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

ऑस्ट्रेलिया के वर्क एंड हॉलीडे वीजा में अब भारत भी

live : केजरीवाल शाम 4.30 बजे देंगे इस्तीफा, कौन होगा दिल्ली का नया CM?

अगला लेख
More